- पीएनबी ने स्वस्थ व समग्र कल्याण पर केंद्रित 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
- Amid film promotions, Akshay Kumar marks Yoga Day with community session
- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
रेस्टोरेन्ट का कीचन वेस्ट ड्रेनेज में डालने से हुई चौक
निगम ने किया 50 हजार का स्पॉट फाईन
इन्दौर. एक रेस्टोरेंट ने अपने कीचन वेस्ट को ड्रेनेज और स्टार्म वाटर लाइन में डाल दिया था. इससे ड्रैनेज लाइन चौक हो रही थी. नगर निगम की टीम ने मौके का मुआयना किया तो मामले का पता चला. निगम ने रेस्टोरेंट पर 50 हजार का स्पॉट फाइन किया.

सीएसआय हिमांशू गुप्ता एवं जलप्रदाय के सहायक यंत्री आशीष राठौर ने बताया कि साउथ तुकोगंज क्षेत्र में ड्रेनेज लाईन चौक होने की शिकायत आने पर जब क्षेत्र की लाईन चेक की तो यह पाया कि नाथ मंदिर स्थित चोटीवाला रेस्टोरेन्ट द्वारा किचन का वेस्ट स्ट्रार्म वाटर लाईन और ड्रेनेज लाईन में डाला जा रहा है. इसके कारण ड्रेनेज लाईन चौक हो गई थी.
इसमें क्षेत्र में लाईन चौक होने के साथ ही गन्दगी हो रही थी और नागरिकों को परेशानी हो रही थी. चोटीवाला रेस्टोरेन्ट द्वारा किचन का वेस्ट स्टार्म वाटर लाईन एवं ड्रेनेज लाईन में डालने पर नाथ मंदिर स्थित चैटीवाला रेस्टोरेन्ट पर रुपये 50 हजार का स्पॉट फाईन किया जाकर राशि वसूल की गई.
उन्हे यह चेतावनी दी गई कि भविष्य में किचन वेस्ट निगम के कचरा संग्रहण वाहनों को ही दिया जाए. अन्यथा रेस्टोरेन्ट सील करने की कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई के दौरान सीएसआय हिमांशु गुप्ता, जलप्रदाय के आशीष राठौर, सहायक सीएसआय दिलीप लोधी, श्री हर्षित लोधी व अन्य अधिकारी उपस्थित थें.


