- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
पानी बहाकर गंदगी करने पर करें स्पॉट फाईनः आयुक्त
आयुक्त ने ली स्वच्छता सर्वेक्षण की समीक्षा बैठक
इंदौर. आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत ओडीएफ प्लसप्लस, स्टार रेटिंग की सीटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में अपर आयुक्त एसकृष्ण चैतन्य, संदीप सोनी, अभय राजनगांवकर, वीरभद्र शर्मा, रजनीश कसेरा, समस्त विभाग प्रमुख व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त सुश्री पाल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुए, शासन की गाइड अनुसार निर्धारित मानदंडानुसार कार्रवाई करने के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई. बैठक में आयुक्त सुश्री पाल द्वारा अपर आयुक्त जलप्रदाय अभय राजनगांवकर को निर्देश दिये गये कि किसी भी व्यवसायिक संस्थान या रहवासियो द्वारा पानी को व्यर्थ जैसे वाहनो को धोना, फुटपाथ पर पानी फैलाना, सड़कों पर पानी फेंककर गंदगी करना आदि द्वारा पानी बहाया जाकर गंदगी फैलाई जाती है तो उनके विरूद्ध प्रथम बार में रूपये 100 व फिर से वही कार्य करने पर द्वितीय बार में रूपये 200 का स्पॉट फाईन करने के निर्देश दिये गये.
यह भी विदित हो कि निगम जलूद पंपिंग स्टेशन से इंदौर में पानी आता है, जिसके संचालन व संधारण, विद्युत व्यय में बहुत व्यय होता है जिसे की पानी को लाना व सप्लाय करना बहुत ही महंगा होता है, साथ ही पानी अनमोल है तथा व्यर्थ बहाना अथवा पानी का अपव्यय करना उचित नहीं है.
शौचालयों में पानी की व्यवस्था हो
बैठक में आयुक्त सुश्री पाल द्वारा अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर को निर्देश दिये कि स्वच्छता सर्वेक्षण की गाइड लाईन अनुसार शहर में स्थित सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय में पानी की व्यवस्था, स्लम बस्तियों में बने व्यक्तिगत शौचालयो में नॉर्म्स अनुसार पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करावे. इसके साथ ही जहां-जहां पर भी जल वितरण या अन्य किसी कारण से खुदाई की गई हो तो उनका तत्काल रेस्टोरेशन का कार्य करने के भी निर्देश दिये गये.
दीवारों पर बैनर-पोस्टर न लगे
आयुक्त ने अपर आयुक्त एसकृष्ण चैतन्य को छोटे वाहन उपलब्ध कराना, वाहनो की लॉक बुक तैयार कराने के निर्देश दिये गये. अपर आयुक्त रजनीश कसेरा को निर्देश दिये गये कि उद्यान विभाग में बने ग्रीन वेस्ट से खाद निर्माण के पीट व्यस्थित हो, उन पर खाद निर्माण से संबंधित जानकारी की पटिटका लगी हो, डिवाईडरो पर पौधे लगना व संधारण कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गये.
उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल को निर्देश दिये गये कि कही पर भी दीवारो व अन्य स्थानो पर बैनर-पोस्टर नही लगे हो यह भी सुनिश्चित करे। नगर शिल्पज्ञ श्री अशोक राठौर को शहर के विभिन्न स्थानो की सडको पर जहां-जहां पर पेचवर्क का कार्य किया जाना है उसे पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गये।


