- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
इंदौर में 259 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, चार मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढऩे का सिलसिला जारी है. 259 नए मरीज मिलने के साथ मरीजों का आंकड़ा 13752 हो गया. चार मौत के साथ मरने वालों की संख्या 406 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2997 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2720 निगेटिव और 259 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 18 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 13752 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 222412 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 13752 पॉजीटिव निकले. इनमें से 406 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 104 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 9497 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3849 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 16 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6181 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


