- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सांवेर विधानसभा के 250 गांवों में घर-घर पहुंचेगा माँ नर्मदा का जल
साधु-संत, विद्ववतजनों की उपस्थिति में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने नर्मदा जल का पूजन कर कलश यात्रा प्रारंभ की
इंदौर. इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 2400 करोड़ रूपये की लागत से नर्मदा जल सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन शीघ्र ही होने वाला है। इस योजना के संबंध में नर्मदा जल के अभिवादन के लिये आज से कलश यात्रा प्रारंभ हुई।
साधु-संत, विद्ववतजनों की उपस्थिति में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने नर्मदा जल का पूजन कर कलश यात्रा प्रारंभ की। इस अवसर पर विधायक श्री रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर तथा श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में साधु-संत ग्रामीणजन मौजूद थे।
यह योजना जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के विशेष प्रयासों से स्वीकृत हुई है। योजना के संबंध में विधानसभा सांवेर के 31 सेक्टरों में मां नर्मदा के पवित्र जल के कलश पहुंचेंगे। माँ नर्मदा के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर सांवेर विधानसभा के 250 गांवों के 314 बूथों पर मां नर्मदा के जल से मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा निकालकर, घर-घर मां नर्मदा का अभिनंदन किया जायेगा।
इस योजना के स्वीकृत होने में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के भागीरथी प्रयास है। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की मांग पर सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 2400 करोड़ रूपये की लागत से नर्मदा का जल सिंचाई एवं पीने के लिये गांव-गांव पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने सांवेर विधानसभा के जन-जन के लिये नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना बनाकर, क्षिप्रा नदी में नर्मदा का पानी लाने का अभूतपूर्व प्रयास किया, जो कि असंभव कार्य था, लेकिन मुख्यमंत्रीजी के दृढ़ संकल्प से पूरा हुआ। इस लिंक परियोजना से पूरे मालवाचंल सहित मां नर्मदा के सांवेर क्षेत्र में आने से इसका लाभ क्षेत्र की आम जनता को मिलेगा।
अब मां नर्मदा के इस जल से सांवेर विधानसभा की 103 ग्राम पंचायतों के लगभग 250 गांवों में घर-घर पीने का पानी पंहुचेगा। इसी के साथ सांवेर विधानसभा के किसानों के खेतों में भी इस जल से सिंचाई की जा सकेगी। क्षेत्र का जल स्तर बढ़ेगा, साथ ही उद्योग, धंधे और व्यापार भी बढ़ेगा। कलश यात्रा में पूरी विधानसभा से हजारों महिलाएं शामिल होंगी। सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण माँ नर्मदा के पवित्र जल के कलश का पूजन करके, आरती करेंगे।


