- विधात्री बंदी ने ‘फ्रेंड्स’ स्टार जेनिफर एनिस्टन के सामने परफॉर्म करने का अनुभव किया याद, अपनी बैच की एकमात्र भारतीय छात्रा थीं
- रियल ने ‘रियल ग्रीटिंग्स’ के साथ इस रक्षाबंधन भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाया
- Some Heroes Are Born; Some Are Trained… And Some, Kidnapped!
- इस रविवार C21 मॉल एक शानदार BGMI एरिना में बदल जाएगा, क्योंकि क्राफ्टन इंडिया का हॉट ड्रॉप इवेंट इंदौर आ रहा है।
- डांसिंग स्टार पुष्कर जोग ‘हाय रे हाय’ में अपने स्वैग और हाई-वोल्टेज एनर्जी के साथ लौटे
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 14 हजार पार
इंदौर. शहर में कोरोना का कहर बढ़ रहा है और पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ते जा रही है. 279 नए मरीज मिलने के साथ मरीजों का आंकड़ा 14 हजार पार हो गया और कुल संख्या 14031 हो गई. पांच मौत के साथ मरने वालों की संख्या 411 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा 3 सितंबर को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3264 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2972 निगेटिव और 279 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 13 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 14031 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 225676 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 14031 पॉजीटिव निकले. इनमें से 411 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 163 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 9660 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3960 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 15 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6196 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


