- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
सांसद ने शहर के विकास सम्बंधी कामों की ली जानकारी
सांसद शंकर लालवानी ने आईडीए की समीक्षा बैठक ली, सांसद ने अधिकारियों से प्रोजेक्ट की जानकारी ली
सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक ली और विकास कार्यों की जानकारी ली। सांसद ने अधिकारियों से अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल, आईएसबीटी, पीपल्याहाना फ्लाईओवर, सुपर कॉरिडोर, ट्रांसपोर्ट हब समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की।
सांसद ने भविष्य के इंदौर के विकास की समग्र योजना पर बात की और आईडीए से महत्वपूर्ण रोल निभाने के लिए कहा। सांसद ने कहा कि हमें अगले 30 साल को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाना होगा और आईडीए की बैठक में इसी को ध्यान में रखकर चर्चा हुई।
सांसद ने अधिकारियों से आईडीए की ज़मीनों पर बोर्ड लगाने और अतिक्रमणमुक्त करवाने के लिए भी कहा। अधिकारियों ने आईडीए की वित्तीय स्थिति की जानकारी भी दी। आईडीए के अधिकारियों ने सांसद से नगर निगम, एमपीईबी एवं अन्य विभागों से समन्वय की मांग की जिस पर सांसद ने सहमति दी।
सांसद ने कहा कि पीपल्याहाना ब्रिज का काम लगभग पूरा हो चुका है, साथ ही स्कीम न.140 में आनंद भवन में शॉपिंग और रेसिडेंशियल का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही एमआर 10 पर बस स्टैंड का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। साथ ही शहीद पार्क का काम भी लगभग पूरा हो गया है और इसे चलाने के बारे में सांसद ने आगामी संसद सत्र के दौरान बीएसएफ के डीजी से बात कर निर्णय करने की बात कही है।


