- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
इंदौर में 276 कोरोना पॉजीटिव मिले, तीन मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढऩे की रफ्तार कम नहीं हो रही है. 276 नए मरीज मिलने के साथ मरीजों का आंकड़ा 14591 हो गया. तीन मौत के साथ मरने वालों की संख्या 418 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2726 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2441 निगेटिव और 276 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 7 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 2 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 14591 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 231517 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 14591 पॉजीटिव निकले. इनमें से 418 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 243 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 10139 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4034 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 11 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6221 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


