- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
6 रूटों पर 28 सिटी बसों का शुभारंभ
इंदौर. अमृत योजना के अंतर्गत सूत्र सेवा योजना में 28 सिटीबसों का शुभारंभ आज ढक्कनवाला कँुआ से महापौर एवं अध्यक्ष ए.आई.सी.टी.एस.एल श्रीमती मालिनी गौड़, इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं निदेषक ए.आई.सी.टी.एस.एल. शंकर लालवानी, विधायक सुदर्शन गुप्ता, विधायक महेंद्र हार्डिया, निगमायुक्त एवं एम.डी.ए. आई.सी.टी.एस.एल. आशीष सिंह द्वारा हरीझंडी दिखाकर किया गया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गण्मान्यजन एवं अधिकारी उपस्थित थे.
महापौर श्रीमती गौड व अन्य अतिथियों ने इस अवसर पर राजबाडा से रंगवासा, सरवटे से पीथमपुर, कनाडिया से टोरी कॉर्नर, अरविंदो से नायता मुंडल, अरविंदो से मेडिकेप्स कॉलेज तक, राजबाडा से एमआर 10 चैराहे के 6 रूट पर 28 बसो का शुभारम्भ किया गया. महापौर श्रीमती गौड ने कहा कि इंदौर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में पुन: इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिये तैयार है, आप सभी के सहयोग के बिना यह संभव नही हैय शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ का आप सभी को लाभ मिला, इसके लिये मैं आप सभी को बधाई देती हॅू।
रक्षाबंधन पर महिलाओं और युवतियो के लिये सफर मुफ्त
महापौर श्रीमती गौड ने रक्षा बंधन के पवित्र त्यौहार को ध्यान में रखते हुए 26 अगस्त को मातृशक्ति व युवतियो के लिये एआईसीटीसीएल की आई बस व सीटी बस में नि:शुल्क सफर करने की घोषणा की. महापौर श्रीमती गौड ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा प्रदेश की बेटियो व मातृशक्तियो के लिये विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ बनाई गई है जिसका लाभ भी उन्हे मिल रहा है।
मातृशक्ति व युवतियो शहर में चलाई जा रही सीटी बस व आई बस में प्रतिदिन सफर करती है, उनके सम्मान व रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए, 26 अगस्त रक्षाबंधन पर समस्त आईबस व सीटी बस में वह नि:शुल्क परिवहन कर सकती है.


