- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में 31 नए कोरोना पॉजीटिव, तीन मौत
इंदौर. शहर में नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने का सिलसिला जारी है. लेकिन लंबे समय बाद इसकी संख्या में कमी आई. सोमवार को 31 नए पॉजीटिव मिले और पॉजीटिव का कुल आंकड़ा 3570 पहुंच गया. वहीं मौते का सिलासिला भी जारी रहौ. तीन मौत के साथ मृतकों की संख्या 138 हो गई है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 889 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 827 निगेटिव और 53 पॉजीटिव निकले. इसके साथ कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3570 हो गया. वहीं तीन मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 138 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 37524 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 3570 संक्रमित निकले. इनमें से 138 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 39 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 2029 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1403 मरीजों का उपचार चल रहा है.
उधर, क्वारेंटाइन सेंटरों से 126 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 3338 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.



