- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंडेक्स अस्पताल में 34 संक्रमितों ने जीती कोरोना की जंग
80 साल के वृद्ध और चार माह का बच्चा भी बना विजेता
इंदौर. शहर का इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल महामारी के इस दौर में लोगों की उम्मीदों का जरिया बना हुआ है। महामारी की चपेट में आए कई लोग हर दिन यहां से ठीक होकर वापस अपने परिजनों के पास जा रहे हैं। इंदौर के अलावा आस-पास के शहरों और गांव में संक्रमित हुए लोग भी बेहतर इलाज के लिए इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओर देख रहे हैं।
बुधवार को अस्पताल से 34 संक्रमित कोरोना को हराकर विजेता की भांति बाहर निकले। इनमें 80 साल के बुजुर्ग और चार माह का बच्चा भी शामिल है। ठीक हुए मरीजों में नौ की उम्र साठ साल से ज्यादा की है। पंद्रह से ज्यादा लोग उम्र के तीसवें और चालीसवें दशक में हैं।
अस्पताल में इलाज ले रहे विजय ने बताया, संक्रमित होने के बाद मैं डरा हुआ था। इंडेक्स अस्पताल में इलाज के दौरान मेरी सारी भ्रांतियां दूर हो गईं। जिस समर्पण के साथ यहां के डॉक्टर्स, नर्स और अन्य कर्मचारी संक्रमितों का इलाज कर रहे हैं वो शायद ही कहीं मिले। मुझे यहां उम्मीद से बेहतर इलाज और सुविधाएं मिली हैं।
उन्होंने अस्पताल से विदा लेते वक़्त अस्पताल प्रबंधन एवं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर.सी. यादव और उनकी टीम जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर, कॉर्डिनेटर डॉ. दीप्ति सिंह हाडा, कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नितिन कोथवाल एवं डॉ.हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथियों को तहे दिल से धन्यवाद दिया। टीम के प्रयासों की वजह से वे इस बीमारी को हरा कर घर लौट रहे हैं।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा हमारा प्रयास रहता है कि इंडेक्स अस्पताल में आने वाले हर मरीज़ को हम अच्छी से अच्छी सुविधाएं दे पाए जिससे उसे बीमारी से उभरने में सहायता मिल सके। आज भी इंडेक्स से 34 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल में सभी जरूरी व्यवस्थाए उपलब्ध है जो मरीज़ों को इस गंभीर बीमारी का सामना करने में सक्षम बनाती है। साथ ही इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन के अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है जिस वजह से मरीज़ लगातार स्वस्थ हो कर अपने घर लौट रहे है।


