- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में 34 नए मरीज, चार मौत
इंदौर. शहर में नए कोरोना मरीजों के मिलने के साथ ही मौत का सिलसिला भी जारी है. 34 नए पॉजीटिव मिलने के बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 4063 हो गया. 4 मौत के साथ मृतकों की संख्या 170 हो गई. हालांकि राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. रिकवरी रेट 69 प्रतिशत के लगभग है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1391 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 1349 निगेटिव और 34 पॉजीटिव निकले. कोरोना पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 4029 हो गया. वहीं 4 मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 170 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 59155 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 4063 संक्रमित निकले. इनमें से 170 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 104 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 2805 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1088 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 5 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4158 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


