- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
इंडेक्स अस्पताल में 36 और मरीज़ों ने कोरोना को हराया
70 साल की महिला ने तीन दिन में दी मात, नवजता बच्ची भी हुई कोरोना मुक्त
इंदौर. शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इंडेक्स से अच्छी खबर सामने आई है। इंडेक्स अस्पताल से बड़ी संख्या में मरीज़ स्वस्थ हो कर लौट रहे है। शुक्रवार को भी इंडेक्स से 36 मरीज़ स्वस्थ हो कर घर एक साथ घर लौटे।
ठीक होने वाले मरीजों में कई ऐसे भी हैं जिन्होंने तीन दिन में कोरोना को हराया है। इसमें 69 वर्षीय आर.एस. सलूजा , 58 वर्षीय महेश चौहान और घनश्याम बिंजावास भी शामिल हैं। डिस्चार्ज किए गए मरीजों में एक नवजात बच्ची भी शामिल है।
मरीज़ों ने अस्पताल से विदा लेते वक़्त अस्पताल प्रबंधन एवं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव और उनकी टीम जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर, कोऑर्डिनेटर डॉ. दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नितिन कोथवाल एवं डॉ. हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथियों को तहे दिल से धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया जिनकी वजह से वह इस बीमारी को हरा कर घर लौट रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा हमारा प्रयास रहता है कि इंडेक्स अस्पताल में आने वाले हर मरीज़ को हम अच्छी से अच्छी सुविधाएं दे पाए जिससे उसे बीमारी से उभरने में सहायता मिल सके। आज भी इंडेक्स से 41 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल में सभी जरूरी व्यवस्थाए उपलब्ध है जो मरीज़ों को इस गंभीर बीमारी का सामना करने में सक्षम बनाती है। साथ ही इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन के अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है जिस वजह से मरीज़ लगातार स्वस्थ हो कर अपने घर लौट रहे है।


