- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
4 महिने की बच्चे से लेकर 82 साल के बुजुर्ग तक को स्वस्थ कर किया डिस्चार्ज
इंदौर के दो हॉस्पिटलों से कुल 46 मरीज स्वस्थ्य होकर पहुँचे अपने घरों में
इंदौर. इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सफल उपचार का सिलसिला लगातार जारी है। मरीजों को दिन-प्रतिदिन स्वस्थ्य कर सकुशल उनके घर भेजा जा रहा है। आज इंदौर में 4 महिने के बच्चे से लेकर 82 साल तक के बुजुर्ग को स्वस्थ्य कर उनके घर भेजा गया। आज दो अस्पतालों से कुल 46 मरीज डिस्चार्ज किये गये।
इनमें सर्वाधिक 43 मरीज अरविंदो हॉस्पिटल से तथा शेष तीन मरीज एमआरटीबी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुये। डिस्चार्ज हुये सभी मरीजों में स्वस्थ होने का नया आत्म विश्वास और उत्साह था। उत्साह की नई किरण के साथ अपने घरों की ओर रवाना हुये।
अस्पताल से विदा होते समय उन्होंने उनका उपचार करने वाले डॉक्टरों, सहयोगी नर्सों और अन्य सहयोग देने वाले कर्मियों का आभार व्यक्त करना नहीं भूले। पूरी श्रद्धा के साथ उन्होंने इन सभी का आभार माना।
अरविंदो हॉस्पिटल से आज गोपाल बाग में रहने वाले 4 माह के बच्चे के अलावा सबसे अधिक उम्र के नेहरू नगर निवासी 82 वर्षीय वृद्ध भी सफल उपचार के पश्चात डिस्चार्ज किये गये। आज डिस्चार्ज मरीजों में एक पाँच वर्ष की नार्थ हाथीपाला में रहने वाली बच्ची भी शामिल है।
वह अपने परिजन के साथ डिस्चार्ज हुयी है। उसके परिजन का इलाज भी इसी अरविंदो हॉस्पिटल में चल रहा था।
कोरोना को परास्त कर आज एमआर टीबी अस्पताल से तीन व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर रवाना हुए। डॉक्टरों के सेवाभाव और प्रशासनिक भागीदारी का ही परिणाम है कि, शहर में व्यक्ति कोरोनावायरस के संक्रमण से लगातार स्वस्थ हो रहे हैं।
आज डिस्चार्ज हुए व्यक्तियों ने बताया कि अस्पताल में उनका ख्याल परिवार के सदस्य की भांति रखा गया। यहां सभी ने उन्हें हाथों-हाथ दवा, पानी, खाना आदि सब उपलब्ध कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी धन्यवाद अर्पित किया जिन्होंने अस्पताल में समस्त सुविधाओं के साथ उनका निशुल्क इलाज कराया है। डिस्चार्ज होकर घर लौटने वाले सभी व्यक्तियों ने सभी चिकित्सकों, नर्सों और जिला प्रशासन का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।


