- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
इंदौर में 449 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, 7 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है और पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है. 449 नए पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद मरीजों का आंकड़ा कुल संख्या 43524 हो गई. 7 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 558 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1951 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1489 निगेटिव और 449 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 6 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 7 खारिज किए गए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 23524 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 295710 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें कुल 23524 पॉजीटिव निकले. इनमें से 558 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 316 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 18510 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4456 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 47 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6537 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


