- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में 49 नए मरीजे मिले, 4 की मौत
इंदौर. नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों के मिलने के साथ मौतों का सिलसिला जारी है. 49 नए मरीज मिलने के साथ कुल संख्या 4664 हो गई. चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 226 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1512 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1452 निगेटिव और 49 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 7 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 4 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 4664 हो गया. वहीं चार मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 226 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 83136 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 4664 पॉजीटिव निकले और 222 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 20 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 3435 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1003 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 24 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4455 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.



