- Two Sidharth Malhotras In Vvaan? The Actor’s Contrasting Avatars Spark A Bigger Mystery
- Sidharth Malhotra Enters Vvaan, But What Happens To Him Inside The Forbidden Forest?
- Anjana Sukhani Voices Concern Amid the Tragedy of Nepal Flash Floods
- Raksha Bandhan Special: Bollywood Sibling Pairs That Give Major Family Goals
- Vedang Raina-Alia Bhatt to Arjun Rampal-Deepika Padukone: 5 Iconic On-screen Pairings that Exude True Rakshabandhan Feels
आवासीय संपत्ति के व्यवसायिक उपयोग पर 5 गुना पैनल्टी, बकायादारों के विरूद्ध चलेगा कुर्की अभियान
नगर निगम आयुक्त ने बैठक में दिए निर्देश
इंदौर. नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक सिटी बस आफिस में ली. बैठक में अपर आयुक्त भव्या मित्तल, उपायुक्त लता अग्रवाल, समस्त सहायक राजस्व अधिकारी, बिल कलेक्टर व अन्य उपस्थित थे. बैठक के दौरान विगत माह में राजस्व वसुली में उत्कृष्ठ कार्य करने एवं अधिक वसूली करने पर झोन 14 के सहायक राजस्व अधिकारी सुरेन्द्र खरे को रनिंग ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.
आयुक्त ने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि जीआई सर्वे में जो संपतियां आवासीय दर्ज होकर मौके पर व्यावसायिक पाई गई है, जिन संपतिधारकों का मौके पर अधिक क्षेत्रफल मिला है, कम संपति कर जमा किया जा रहा है और जिनके द्वारा संपतिकर का खाता ही नहीं खुलवाया गया है ऐसे संपतिधारकों के विरूद्ध अभियान चलाया जाए. ऐसे करदाताओं से टैक्स जमा करवाने व कर के अंतर की राशि का 5 गुना पेनल्टी लगाने के निर्देश दिये गये. इसके साथ ही आयुक्त ने खाली प्लॉट जिनका टैक्स जमा नहीं किया गया है ऐसे प्लॉटो पर जप्ती, कुर्की के बोर्ड लगाकर वसुली करने के निर्देश दिये गये. संबंधित सहायक राजस्व अधिकारी द्वारा वसुली कार्यवाही नहीं करने पर अनुशात्मक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये.
आयुक्त ने शहर के ऐसे भवन स्वामी जिन्हें निगम राजस्व विभाग द्वारा बार-बार नोटिस जारी करने के पश्चात भी बकाया कर जमा नही किया जा रहा है ऐसे बकायादारो के विरूद्ध अभियान चलाकर जप्ती-कुर्की की प्रभावी कार्यवाही करने के समस्त सहायक राजस्व अधिकारी व बिल कलेक्टर को निर्देश दिये गये. आयुक्त ने समस्त सहायक राजस्व अधिकारी व बिल कलेक्टर को अपने-अपने झोन क्षेत्रांतर्गत ऐसी बकायादारो की सूची अनुसार प्रभावी वसुली की कार्यवाही करने तथा अभियान चलाकर जप्ती/कुर्की की कार्यवाही करने के निर्देश दिये.
आयुक्त ने अपर आयुक्त को निर्देश दिये कि वित्तीय वर्ष 2019 की वसुली के आधार पर इस वर्ष राजस्व वसूली लक्ष्य निर्धारित किया जाए. राजस्व वसूली लक्ष्यानुरूप नहीं होने पर संबंधित सहायक राजस्व अधिकारी व बिल कलेक्टर को अन्यंत्र विभाग में स्थानांतरण करने के निर्देश दिये गये. इसके साथ ही जिनके द्वारा कम वसूली की जा रही है, उनके वेतन रोकने की भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये. आयुक्त ने राजस्व विभाग की झोनवार समीक्षा के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी व बिल कलेक्टर द्वारा कम वसूली करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए,कहा कि आपको जो वसूली कर लक्ष्य दिया जा रहा है, आप उसे ही पुरा नहीं कर पा रहे हो, कोई भी सहायक राजस्व अधिकारी व बिल कलेक्टर लक्ष्यानुरूप वसूली नहीं करता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी.


