- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
लोकायुक्त पुलिस ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
इंदौर. लोकायुक्त पुलिस ने आज खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा को 15 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
लोकायुक्त कार्यालय के उप अधीक्षक प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि अमित कलसी निवासी आनंद नगर राउ की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. अमित ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके द्वारा एक शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान संचालित की जाती है. यहां दुकान कनिष्ट खाद्य आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा के क्षेत्राधिकार में आती है.
उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र शर्मा अपने निगरानी अधिकारों का अवैध लाभ उठाते हुए उनसे 15 हजार रूपये प्रतिमाह की अवैध बंदी राशि दिए जाने का दबाव बना रहा था. शिकायत में अमित ने बताया कि आरोपी अधिकारी रूपये अदा न करने पर दुकान संचालन में अनियमितता के प्रकरण में फंसाने की धमकी दे रहा है.
लोकायुक्त की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आज ट्रैप कार्यवाही का आयोजन किया गया. धर्मेंद्र क ो अमित से 15 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया है. पुलिस धर्मेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगामी कार्रवाई कर रही है.


