- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
552 से अधिक भवन मालिकों ने दिए कम्पाउंडिंग के आवेदन
निगम को 11 करोड़ से अधिक राशि मिली, आयुक्त ने भवन अनुज्ञा शाखा की ली समीक्षा बैठक
इन्दौर. नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने भवन अनुज्ञा शाखा व कम्पाउडिंग के संबंध में सिटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली. बैठक में अपर आयुक्त संदीप सोनी, नगर निवेशक विष्णु खरे, समस्त भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक, भवन दरोगा व अन्य उपस्थित थे. इसके साथ ही आयुक्त द्वारा सीएम हेल्प लाईन के संबंध में भी समीक्षा की गई.
निगम आयुक्त ने बताया कि शासन द्वारा अनुमति के विपरीत किए गए निर्माण कार्य को वैध करने के लिए कंपाउंडिंग करने की सरल और जनहित की योजना बनाई गई है. साथ ही निर्धारित दिनांक तक आवेदन करने पर कंपाउंडिंग शुल्क में 20 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है. निगम द्वारा शासन की उक्त योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके इसके लिए निगम के भवन अधिकारी एवं भवन निरीक्षक लोगों के घर घर जाकर उन्हें शासन की योजना की जानकारी दे रहे हैं।
शासन की कंपाउंडिंग योजना को अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है। शासन की योजना लोगों को अच्छी लगी और 552 लोग द्वारा कंपाउंडिंग हेतु निगम में आवेदन प्रस्तुत किए गए जिसके फल स्वरुप निगम को लगभग 11.13 करोड़ से अधिक की राशि कंपाउंडिंग शुल्क के रूप में निगम में जमा कराई गई. कंपाउंडिंग हेतु कोई भी व्यक्ति अपना आवेदन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन प्रस्तुत कर सकता है या इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अपने झोन के भवन अधिकारी या भवन निरीक्षक से संपर्क भी कर सकता है.
कालोनाईजर और कंसलटेंट भी देगे जानकारी
आयुक्त सुश्री पाल द्वारा भवन अनुज्ञा शाखा व कम्पाउडिंग के संबंध में आयोजित बैठक में जिन कालोनाईजर द्वारा कालोनी विकसित की गई है उन कालोनियों में बने भवनों व मल्टीयों में जो अनुमति के विपरित निर्माण किये गये है उनको शासन की कम्पाउडिंग संबंधित योजना का लाभ मिल सके इस हेतु नागरिको को समझाईश देंगे।
इसके साथ ही कंसलटेंट द्वारा भी नागरिको को कम्पाउडिंग हेतु समझाईश देने के संबंध में संबंधितो को निर्देश दिये गये। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिये गये कि समस्त भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक जो कम्पाउडिंग हेतु आवेदन प्राप्त हो रहे है उसके लिये प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को क्षेत्र में भवन की नप्ती संबंधित कार्यवाही करने के भी निद्रेश दिये गये।


