- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
इंडेक्स में 60 मरीजों को सफल उपचार के बाद किया गया डिस्चार्ज
कोरोना के इलाज के दौरान डॉ आयुषी ने मरीज़ों को रक्षाबन्धन के पवित्र बंधन में बांधा
इंदौर. इंदौर में कोरोना को हराकर आगे बढ़ चलने का सिलसिला सतत् जारी है।आज अगस्त माह के पहले दिन की पहली किरण 60 मरीज़ों के लिए सुखद समाचार ले कर आई। इंडेक्स अस्पताल से एक बार फिर से खुशियों का कारवाँ आगे बढ़ा है। आज यहाँ से एक साथ 60 मरीज़ों को सफल उपचार के पश्चात स्वस्थ कर उन्हें अपने घर भेजा गया।
ईद और रक्षाबंधन के त्यौहारो के बीच संक्रमण का डर तो है ही लेकिन कुछ ऐसे भी लोग है जो संक्रमित होने के बाद ईद और रक्षाबन्धन जैसे बड़े त्योहारों पर भी अपने परिवार से दूर है ऐसे समय में डॉ.आयुषी उदय देशमुख(ट्रस्टी ऑफ सद्गुरु दत्त) इंडेक्स अस्पताल में मरीज़ों का हौसला बढ़ाने एवं उनके मन में उम्मीद का दिया जलाने मौजूद थी।
डॉक्टर आयुषी देशमुख ने कोविड 19 के संक्रमण के बीच लोगों से मुलाकात की और रक्षाबन्धन के इस मौके पर जो लोग संक्रमण की वजह से अपने परिवार से व अपनी बहनों से दूर है उनके हाथों में राखी बांधकर इस त्यौहार में उनका अकेलापन दूर किया।
आज डिस्चार्ज हुए अन्य मरीजों ने भी शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। डिस्चार्ज हुए मरीजों का कहना था कि हमें अस्पताल में सभी सुविधाएं मिली। बेहतर से बेहतर इलाज हुआ। इसके फलस्वरूप स्वस्थ होकर आज हम अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। सभी का धन्यवाद।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह,नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा त्योहारों के मौके पर सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हु आज एक बार फिर बड़ी संख्या में इंडेक्स से 60 मरीज़ स्वस्थ हो कर घर लौट गए। हमारे डॉक्टर और उनकी टीम की लगातार मेहनत और लगन का ही यह परिमाण है कि हम निरतंर सफलताएं हासिल कर पा रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया हमारा लगातार यहीं प्रयास रहता है कि हम मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाए जिससे मरीज़ों को जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिले और इस प्रयास में हम सफल होते नज़र आ रहे है।


