- आईआईएम इंदौर ने मनाया 30वां स्थापना दिवस
- IIM Indore Marks 30 Years of Excellence, Impact, and Institution-Building
- पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
- Ananya Panday, Alaya F to Khushi Kapoor: Bollywood Actresses & Their Love for Black Ensembles
- बिरला स्टूडियोज़ और अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट की ‘हुंकार: द रोअर’ ने दुनिया भर में बनाई अपनी पहचान, जियोहॉटस्टार पर बनी बड़ी सफलता
इंदौर में कोरोना के 74 नए मरीज मिले, दो मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढऩे का सिलसिला जारी है. 74 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 7132 हो गया. दो मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 308 हो गया.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1155 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1053 निगेटिव और 74 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 10 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 18 खारीज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 7132 हो गया. दो मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 308 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 133755 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 7132 पॉजीटिव निकले. इनमें से 308 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 50 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 4808 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 2016 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 31 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5101 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


