- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
कोरोना को मात देकर इंडेक्स से 20 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौटे
इंदौर. इंदौर में सोमवार तक कोरोना के 7000 से अधिक मामले सामने आ चुके है। दूसरी ओर राहत की ख़बर है कि इंडेक्स अस्पताल से एक ही दिन में 20 मरीज़ स्वस्थ हो कर घर लौट गए। जिनमें 8 पुरुष 10 महिलाएं एवं 2 बच्चे शामिल है। 70 वर्षीय 2 महिलाएं भी कोरोना को मात देने में सफल रही।
इस अवसर पर इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डायरेक्टर श्री अरुण अरोडा ने स्वस्थ हुए मरीज़ों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि इंडेक्स अस्पताल से लगभग 1100 मरीज़ अब तक स्वस्थ हो कर अपने घर लौट चुके है इनके साथ ही देश व दुनिया के सभी कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद देना चाहता हु जो ऐसे कठिन समय में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे कर लोगों की जान बचाई और उनका इलाज किया.
मैं इंडेक्स ग्रुप के चैयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया जी का भी धन्यवाद देना चाहता हु जिनके संकल्प की वजह से आज पूरा इंडेक्स ग्रुप इस मुश्किल घड़ी में परिवार की तरह इंदौर के साथ खड़ा है यह एक सरहानीय कदम है जिसमें हम सफल होते नज़र आ रहे है।
स्वस्थ मरीज़ों को शुभकामनाएं देने अस्पताल परिसर में श्री अमित मालाकार मुख्य नोडल अधिकारी (कोविड-19)इंदौर एवं भाजपा मंत्री तुलसी सिलावट जी के निज़ी सहायक (पी ए) नौशाद जी मौजूद थे।
इंडेक्स अस्पताल डायरेक्टर अरुण अरोड़ा जी ने आगे कहा अपनी टीम की सफलता का श्रेय जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ. मनीष गुप्ता,ऑपरेशन मैनजर गीतांजलि और उनकी टीम,असिस्टेंट रजिस्ट्रार शिवम सिंह राजावत, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
72 वर्षीय जमोत्री देवी ने बताया की 12 दिन पहले मैं कोरोना संक्रमित पाई गई थी उसके बाद मुझे इंडेक्स अस्पताल लाया गया इस उम्र में जहाँ अपना शरीर भी साथ नही देता वहाँ अस्पताल प्रबंधन ने मेरी परिवार की तरह देख रेख की मेरी हर जरूरत को पूरा किया इसके बाद आज में स्वस्थ हो कर घर लौट रही हु इसके लिए में तहे दिल से इंडेक्स का शुक्रिया अदा करती हूं।
*इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि* हमारे लिए यह काफ़ी खुशी की बात है कि इंडेक्स अस्पताल से लगातार कोरोना मरीज़ स्वस्थ हो कर अपने घर लौट रहे है जिनमें हर आयु वर्ग के मरीज़ शामिल है आज भी इंडेक्स अस्पताल से 20 नये स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम को मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी मेहनत से हम ये सफलताएं प्राप्त कर पाए है। डॉक्टर्स और उनकी टीम अपने घर व परिवार को छोड़ कर पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे है।
*इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया* इंडेक्स अस्पताल में प्रतिदिन योग क्रियाए भी कराई जाती है जिस से उनकी इम्युनिटी में सुधार आ रहा है। हमारी कोशिश रहेगी कि हम इसी तरह आगे भी इंदौर को कोरोना मुक्त करने में अपना विशेष योगदान देने के किये तत्पर तैयार रहेंगे।


