- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
इंडेक्स अस्पताल में 75 साल के बुजुर्ग ने जीती कोरोना की जंग
24 मरीज हुए डिस्चार्ज
इंदौर. इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स की टीम कोरोना का इलाज करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि शुक्रवार को अस्पताल से 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर पहुंचे।
इन मरीजों में 75 वर्षीय महू निवासी पंडित राम खिलाड़ी का नाम भी शामिल है। डॉक्टर ने बताया कि जब भी कोई बुजुर्ग पेशेंट आता है तो वो बहुत ज्यादा घबराया हुआ होता है, लेकिन इस बीमारी से घबराने की जगह सावधनी बरतने की ज्यादा जरूरत है।
डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को घर जाने के बाद भी कुछ दिनों तक मास्क लगाने और समय पर दवाइयां लेने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आम लोगों को यह सुझाव दिया गया है कि कोरोना के लक्षण दिखे तो बिना देर किए अस्पताल पहुंचे, क्योंकि जितना जल्दी हम इस बीमारी को डायग्नोस कर पाएंगे उतना ही बेहतर इसका इलाज कर पाएंगे।
मरीजों ने अस्पताल से विदा लेते वक़्त अस्पताल प्रबंधन एवं इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर.सी. यादव और उनकी टीम जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर, कॉर्डिनेटर डॉ. दीप्ति सिंह हाडा, कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नितिन कोथवाल एवं डॉ.हिमांशु सिंह, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथियों को तहे दिल से धन्यवाद दिया।
टीम के प्रयासों की वजह से वे इस बीमारी को हरा कर घर लौट रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखभाल और उन्हें डिस्चार्ज करने में आयुष्मान भारत के इंचार्ज रजत चौहान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा हमारा प्रयास रहता है कि इंडेक्स अस्पताल में आने वाले हर मरीज़ को हम अच्छी से अच्छी सुविधाएं दे पाए जिससे उसे बीमारी से उभरने में सहायता मिल सके। आज भी इंडेक्स से 24 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट रहे है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल में सभी जरूरी व्यवस्थाए उपलब्ध है जो मरीज़ों को इस गंभीर बीमारी का सामना करने में सक्षम बनाती है। साथ ही इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन के अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है जिस वजह से मरीज़ लगातार स्वस्थ हो कर अपने घर लौट रहे है।


