- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में कोरोना से 8 मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 800 पार
इंदौर. गुरुवार को देश के किसी भी शहर में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस इंदौर में मिले. शहर में गुरुवार को 244 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 842 हो गया. इसमें बाहर से आए 12 मरीज भी शामिल है. एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामलों में अब इंदौर देश के किसी भी शहर के मुकाबले सबसे आगे निकल गया है. वहीं 8 मरीजों की भी गुरुवार को मौत हो गई. इसके साथ ही मौत का आंकड़ा भी 47 हो गया.
इंदौर के चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर डॉ. प्रवीण जडिय़ा के मुताबिक बुधवार तक पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 586 था. आज दिल्ली से मिली रिपोर्ट में 218 और एमजीएम मेडिकल कॉलेज से 26 रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है. इस तरह 244 मरीज पॉजीटिव पाए गए हैं. इसके अलावा बाहर आए 12 मरीज भी है. इसके बाद कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 842 हो गया है. गुरुवार को शहर में कोरोना के 8 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसी के साथ शहर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है.
दो सर्राफा व्यापारियों की कोरोना से मौत
इंदौर के सर्राफा बाजार के दो व्यापारियों की आज कोरोना के कारण मौत हो गई। यह दोनों व्यापारी एक दूसरे के भाई थे और उन्होंने मात्र 15 मिनट के अंतराल में अपना जीवन त्याग दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों मौत आज शाम चोइथराम अस्पताल में हुई है। इन दोनों व्यापारियों को कोरोना के कारण उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। इनका उपचार बराबर चल रहा था।
इसी बीच आज इन व्यापारियों ने मात्र 15 मिनट के अंतराल से दम तोड़ दिया। सराफा बाजार की प्रतिष्ठित फर्म एसके ज्वेलर्स के संचालक घनश्याम तिवारी और मनीष तिवारी की मृत्यु हो गई। इस मृत्यु की जानकारी जैसे ही सराफा बाजार के व्यापारियों को मिली तो उन्हें गहरा सदमा लगा। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इन दोनों व्यापारियों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिवार को यह गम सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की जाने लगी।


