- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंडेक्स हॉस्पिटल से 9 मरीज़ों को स्वस्थ कर डिस्चार्ज किया
इंदौर. इंडेक्स अस्पताल से मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार, 11 जुलाई को यहाँ से एक साथ 09 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। इस मौके पर डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने स्वस्थ हुये मरीजों को शुभकामनायें देकर उनके घर के लिए विदा किया।
स्वस्थ हुए मरीज़ों ने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, प्रबंधक आदि को धन्यवाद दिया। डिस्चार्ज हुए मरीजों का कहना था कि हमें अस्पताल में सभी सुविधाएं मिली। इसके फलस्वरूप स्वस्थ होकर आज हम अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि आज भी इंडेक्स अस्पताल से 09 नये स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वहीँ अब तक इंडेक्स अस्पताल से 825 से भी अधिक मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है। हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम को मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी मेहनत से हम ये सफलताएं प्राप्त कर पाए है।
डॉक्टर्स और उनकी टीम अपने घर व परिवार को छोड़ कर पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे है साथ ही मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ स्पेशल डाइट व सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा रहे है जिससे मरीज़ इस गंभीर बीमारी को हराने में सफल हो रहे है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन मरीज़ों को सटीक इलाज के साथ-साथ मानसिक स्तर पर मजबूत भी बनाता है जिस से मरीज़ों को कोरोना से लड़ने का साहस मिले एवं अस्पताल में प्रतिदिन योग क्रियाए भी कराई जाती है जिस से उनकी इम्युनिटी में सुधार आ रहा है।


