- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मैंटेनेंस गुणवत्ता के साथ, राजस्व संग्रहण लक्ष्य आधारित करें
बिजली अधिकारियों की बैठक में प्रमुख सचिव श्री संजय दुबे के निर्देश
इंदौर। बिजली मूलभूत आवश्यकता है, बिजली अधिकारी मैंटनेंस कार्य गुणवत्ता के साथ करे ताकि आपूर्ति में बाधा की स्थिति न बने। राजस्व संग्रहण हर माह के लक्ष्य बनाकर किया जाए, सभी 15 जिलों का प्रति यूनिट नकद राजस्व संग्रहण हर माह क्रमशः बढ़ना चाहिए।
ये निर्देश प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने दिए। वे शनिवार दोपहर इंदौर के पोलोग्राउंड स्थित मप्रपक्षेविविकं के सभागार में मालवा-निमाड़ के सभी 15 जिलों के बिजली अधिकारियों को बैठक में संबोधित कर रहे थे।
बैठक में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चेयरमैन एवं ऊर्जा सचिव श्री आकाश त्रिपाठी, प्रबंध निदेशक श्री विकास नरवाल आदि भी उपस्थित थे। प्
रमुख सचिव श्री दुबे ने कहा कि दो माह बाद रबी का सीजन प्रारंभ होगा, लाइनों, ट्रांसफार्मर आदि के हिसाब से अभी से प्रभावी तैयारी की जाए, ताकि किसानों को कोई परेशानी न आए। श्री दुबे ने राजस्व संग्रहण हर माह लक्ष्य बनाकर अर्जित करने पर बल दिया, उन्होंने प्रति यूनिट राजस्व संग्रहण हर जिले को सतत बढ़ाने एवं लाइन लास में कमी लाने को कहा।
श्री दुबे ने इंदौर के स्मार्ट मीटरिंग के साथ ही आगामी माह उज्जैन, महू, देवास, रतलाम, खरगोन शहर के शत प्रतिशत स्मार्ट मीटराइजेशन की भी जानकारी ली। उन्होंने बिजली आपूर्ति, मैंटेनेंस, काल सेंटर, बजट, वर्क्स, प्रोजेक्ट, स्काडा, आईपीडीएस, फीडर सेपरेशन, काल सेंटर, मानव संसाधन आदि से जुड़े विषयों पर एक के बाद एक जानकारी ली।
बैठक के दौरान मुख्य महाप्रबंधक श्री संतोष टैगोर, निदेशक श्री मनोज झंवर, कार्यपालक निदेशक श्री संजय मोहासे, श्री गजरा मेहता, श्री एसएल करवाड़िया, श्री अशोक शर्मा, श्री आरके नेगी आदि ने भी जानकारी प्रस्तुत की।


