- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने नावेल्टी मार्केट किया सील
निगम द्वारा 708 के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्यवाही
इन्दौर। सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर नावेल्टी मार्केट सीलं किया गया।
निगम द्वारा 708 के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्रवाई की गई। 6 दुकानों पर सेनिटाइजर नहीं रखने पर स्पाॅट फाईन किया गया।
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा निगम के समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, झोनल अधिकारियो व सीएसआई को कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु शहर के मार्केट व दुकानो पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने के साथ ही मार्केट/दुकानो पर भीड लगाने लगातार एलाउंसमेंट व समझाईश देने और फिर न मानने पर कार्रवाई के निर्देश दिये थे।
आयुक्त सुश्री पाल के निर्देश के क्रम में समस्त झोनल अधिकारियो, सीएसआई, दरोगा द्वारा अपने-अपने झोन/क्षेत्रो में स्थित मार्केट/दुकानो में लगातार माॅनिटरिंग करते हुए, एलाउसमेंट करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की समझाईश दी गई।
आयुक्त सुश्री पाल के निर्देशानुसार झोन 03 झोनल अधिकारी श्री धीरेन्द्र बायस द्वारा नावेल्टी मार्केट के निरीक्षण के दौरान नावेल्टी मार्केट में दुकानदारो द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही किया जा रहा था तथा मास्क का उपयोग भी नही किये जाने पर सर्वप्रथम कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करने का एलाउमेंट किया गया।
निगम द्वारा एलाउसमेंट के पश्चात भी नावेल्टी मार्केट के दुकानदारो द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने पर झोनल अधिकारी श्री धीरेन्द्र बायस के निर्देशन में नावेल्टी मार्केट सील करने की कार्यवाही की गई।
इसके साथ ही समस्त झोन क्षेत्रो में समस्त झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई द्वारा अपने-अपने झोन क्षेत्रों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने 134, मास्क नही लगाने पर 568 एवं दुकान व संस्थान पर सेनिटाईजर नही रखने पर 06 के विरूद्ध सहित कुल 708 पर स्पाॅट फाईन करते हुए, कुल राशि रूपये 88 हजार से अधिक की राशि वसुल की गई।


