- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वोकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा
इंदौर. प्रधानमंत्री नरेन्द्रजी मोदी के कुशल नेतृत्व में, आत्मनिर्भर भारत अभियान ना केवल कोविड-19 महामारी संकट से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है।
एक और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एमएसएमई के कल्याण के लिये 16 योजनाएं लागू की गई है, वहीं दूसरी ओर गरीबों, दलितों, श्रमिकों और किसानों के लिये भी कई कदम उठाए जा रहे है, जिससे हर क्षेत्र में विकास की एक नई कहानी लिखी जा रही है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी के द्वारा आव्हान किया गया ’’वोकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल’’ का अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा। यह स्थानीय उद्यमियों और व्यवसायों को सशक्त बनाएगा।
आज भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार-वार्ता में सांसद श्री शंकर लालवानी एवं नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने उक्त बात कही। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी का विजन है जो भारत वर्ष को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है।
प्रधानमंत्रीजी ने 12 मई 2020 को देश की कुल जीडीपी के लगभग 10 प्रतिशत के बराबर 20 लाख करोड रूपये से अधिक के आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की थी जिसे वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने 13 मई 2020 से 17 मई 2020 के बीच लगातार 5 दिनों में विस्तार से हर क्षेत्र के लिये अलग-अलग घोषणा की।
यह न केवल कोविड-19 के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में भारत को आगे रखे हुए है बल्कि आधुनिक भारत की पहचान भी बना रहा है । आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा के डेढ़ महीने में ही मोदी सरकार एक आत्मनिर्भर भारत अभियान के विचार को पूरी तरह से जमीन पर लाने के लिये काफी आगे बढ़ी है और अब इसके सकारात्मक प्रभाव भी धरातल पर दिखने लगे है।
आत्मनिर्भर भारत के तहत उठाये गए कदम
उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के तहत उठाये गए कदम है – सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम उद्योगों एमएसएमई के लिये आर्थिक पैकेज, दबाव का सामना करने वाले एमएसएमई को राहत, सूक्ष्म विनिर्माण एवं सेवाओं की परिभाषा में बदलाव, ग्लोबल टैंडर्स पर रोक, उद्योगों और श्रमिकों के लिये ईपीएफ सपोर्ट, एनबीएफसी के लिये आंशिक क्रेडिट गारंटी योजना 2.0,
गरीब कल्याण, कृषि और किसान, इन्फ्रास्ट्रक्चर रिफार्म्स जैसे कदम उठाए।
वोकल फार लोकल से सुदृढ़ होगी अर्थव्यवस्था
कोरोना संकट की वजह से देशभर में चौथे चरण के लॉकडाउन की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी ने जब राष्ट्र के नाम संदेश दिया तो उन्होंने Vocal for Local की वकालत की। देश की अर्थव्यवस्था को यदि कोरोना संकट से लड़ते हुए भी मजबूत और आत्मनिर्भर बनाए रखना है तो इसका संकल्प हर एक देशवासी को वोकल फॉर लोकल को अपनाने के रूप में ही लेना पड़ेगा, इसके तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इससे स्थानीय उत्पादों के गुणवत्ता में सुधार तो आयेगा ही, साथ ही स्थानीय उद्योगों को भी लाभ होगा, देश ही अर्थव्यवस्था भी सुदृढ होगी और भारत आत्मनिर्भर भी होगा।
श्री लालवानी ने पत्रकारबंधुओं के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि हम इंदौर से अंतर्राष्ट्रीय कार्गो शुरू करने जा रहे है। अब निर्यात करने के लिये हमारे उद्योगपतियों को दिल्ली-मुंबई नहीं जाना पड़ेगा।
प्रधानमंत्रीजी के द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिये हमने माताओं बहनों को आगामी रक्षाबंधन तैयार के लिये राखी निर्माण करने के कार्य में प्रशिक्षण दिया गया। शहर के मध्य में सांसद राखी ब्रिकी केन्द्र खोला जायेगा। इससे जो इनकम होगी, वह उन्हीं माताओं और बहनों को ही बांट दी जायेगी।
आपने शहर में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या के संदर्भ में शहर की जनता से निवेदन किया कि आप सब सावधानी रखते हुए दो गज की दूरी का पालन करते हुए कोरोना से सुरक्षा के लिये मास्क का उपयोग अवश्य करें।
पत्रकारवार्ता में सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, मीडिया प्रभारी देवकीनंदन तिवारी एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार उपस्थित थे।


