- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
- आनंदम के 'विद्या' गर्ल्स स्कॉलरशिप प्रोग्राम ने पूर्ण किए सफलतम 10 वर्ष
- पंजाब नैशनल बैंक ने इको-फ्रैंडली को-ब्रांडेड ट्विन क्रेडिट कार्ड्स लॉंच करने के लिए जैगल के साथ की साझेदारी
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 52 सौ पार, 84 नए मरीज मिले, चार मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या फिर बढऩा शुरू हो गए है. 84 नए मरीज मिलने के साथ कुल आंकड़ा 52 सौ पार हो गया और कुल संख्या 5260 हो गई. चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 265 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1463 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1377 निगेटिव और 84 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 1 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आया और 1 खारीज किया गया. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 5260 हो गया. वहीं 4 मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 265 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 102165 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 5260 पॉजीटिव निकले. इनमें से 265 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 25 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 3981 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1014 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 9 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4788 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


