- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मूवी “83” के डायरेक्टर कबीर खान के लिए मिस वर्ल्ड अदिति आर्य ने कही ये बात
मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अदिति आर्य ,जिन्हें 2015 फेमिना मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड के रूप में पहचान मिली थी। जल्द ही बहुचर्चित फिल्म “83” से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। अदिति दक्षिणी सिनेमा में अपनी आकर्षक उपस्थिति और अपनी अद्भुत प्रदर्शन को लेकर नाम कमा चुकी है।
अब अदिति बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, और बहुप्रतीक्षित फिल्म “83” में वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नज़र आने वाली है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज़ होने वाली है।
फिल्म “83” से अपना बॉलीवुड डेब्यू पर उत्साहित अदिति ने कहा, “मैं इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी, जैसा की कहानी में बताया गया है कि यह फिल्म भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित किया है। मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस करती हूँ, कि अपने करियर में इतनी जल्दी मुझे उन लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, जिनके साथ मैं काम करना चाहती थी वो है फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान।”
प्रतिभाशाली एक्टर से सजी फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण , पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, बोमन ईरानी, और कई कलाकार नज़र आने वाले है। निर्देशक कबीर खान ने फिल्म के माध्यम से इतिहास को दोहराने की कोशिश की है। हमे वे टीम इंडिया के उस समय के कुछ अनदेखी पलों से रुबरु करवाने वाले है। भारत का विजय इतिहास बड़े पर्दे में नज़र आने वाला है।
अदिति दक्षिणी सिनेमा में बहुचर्चित चेहरा रही है, “सेवन”,”आईएसएम” और “कुरुक्षेत्र” जैसी पॉपुलर फिल्मों में देखा जा चुका हैं। सिर्फ दक्षिणी सिनेमा में ही नहीं ,उन्हें हिंदी वेब सीरीज में भी देखा गया है। वे तंत्र एयर स्पॉटलाइट २ जैसे वेब सीरीज के मुखिया भूमिका में नज़र आ चुकी हैं ।


