- कारगिल विजय दिवस पर टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स का विशेष कार्यक्रम
- Shimmer Gowns to Lavender Ethnics: Triptii Dimri Serves a Blend of Traditional and Modern Fashion
- Pooja Hegde Shares Wholesome BTS Clicks with Thalapathy Vijay as Jana Nayagan Releases, Pens ‘One Last Time’
- Bhumi Satish Pednekkar Requests Sonam Wangchuk to End his Indefinite Fast, Says "Your concerns have resonated with people across the country, and we are beginning to see progress"
- प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस्ट बनने का सपना होगा पूरा
महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें शिव मंत्र का जाप, मिलेंगे शुभ फल
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य
महाशिवरात्रि के पर्व को हिंदू धर्म के सभी लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन शिवालयों पर शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस दिन भक्तों द्वारा शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिये उपवास रखा जाता है और साथ ही रात्रि जागरण भी किया जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। साल 2020 में महाशिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी को मनाया जायेगा। अपने इस लेख में आज हम आपको बताएंगे कि आपको राशि के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिवजी के कौन से मंत्र का जाप करना चाहिये। इसके साथ ही शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त की जानकारी भी आपको दी जाएगी।
राशि अनुसार भगवान शिव के मंत्र
मेष- महाशिवरात्रि के दिन मंगल की स्वामित्व वाली मेष राशि के जातकों ‘नागेश्वराय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिये।
वृषभ- शिवरात्रि के मौके पर ‘ॐ त्रिनेत्राय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
मिथुन – राशिचक्र की तृतीय राशि मिथुन के जातकों को शिवरात्रि के दिन ‘ॐ श्रीकंठाय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिये।
कर्क – कर्क राशि के जातकों को इस दिन ‘ॐ ज्ञानभूताय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिये।
सिंह – शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिये ‘ॐ ओंकाराये नम’ मंत्र का जाप करें।
कन्या – भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिये ‘ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:’ मंंत्र का जाप करें।
तुला – तुला राशि के जातकों को शिव जी को प्रसन्न करने के लिये ‘ॐ नन्देश्वराये नमः’ मंत्र को जपना चाहिये।
वृश्चिक – महाशिवरात्रि के दिन ‘ॐ गंगाधराये नमः’ मंत्र का जाप करना आपके लिये शुभ रहेगा।
धनु – धनु राशि के जातक शिव भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिये ‘ॐ ज्ञानभूताय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मकर – शनि देव को शिव भगवान का भक्त माना जाता है इसलिये इस दिन मकर राशि के जातकों को ‘ॐ सोमनाथाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिये।
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को इस दिन ‘ॐ तत्पुरुषाय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिये।
मीन – राशि चक्र की अंतिम राशि मीन के जातकों को शिवरात्रि के दिन ‘ॐ दयानिधि नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिये।
महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा शुभ मुहूर्त पर करने से आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस दिन के शुभ मुहूर्त की जानकारी आपको नीचे दी गई है।
निशीथ काल पूजा मुहूर्त- 24:09:17 से 24:59:51 तक
महाशिवरात्रि पारणा मुहूर्त- 06:54:45 से 15:26:25 तक 22, फरवरी को
अवधि- 0 घंटे 50 मिनट
शिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या न करें
भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है और वो अपने भक्तों की एक सच्ची पुकार से भी प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिये उनको प्रसन्न करना सबसे आसान है। राशि अनुसार उनके मंत्रों के जाप के साथ-साथ महाशिवरात्रि के दिन आपको कुछ ऐसे काम करने चाहिये जिससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। शिवरात्रि के दिन आपको अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिये। जरुरतमंदों की सहायता करनी चाहिये और दान-पुण्य करना चाहिये। इस दिन आपको दिन में सोने से बचना चाहिये। मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिये और किसी को ठेस नहीं पहुंचानी चा


