- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हर तरह के जैविक उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाएगा जैविक इंदौर
शहर के पहले ऑर्गेनिक सुपर मार्केट के एक्सक्लुसिव आउटलेट का हुआ शुभारंभ
इंदौर. हमारे देश और संस्कति का मंत्र है सुजलाम सुफलाम, सारा संसार सुखी हो, लेकिन केमिकल फर्टिलाइजर और कीटनाशकों से हमने अपनी मिट्टी जहरीली कर ली है ऐसे में सुफलाम के विचार को वापस लाने के लिए हमें मिट्टी की उर्वरता वापस लाना होगी। प्रदूषित अन्न खाने से कई तरह की बीमारियों ने मनुष्य को घेर लिया हैं।
अब जैविक खेती से ही हम सुफलाम के रास्ते पर वापस आएंगे। विद्वानों का मानना है कि जैविक खेती से जैव विविधता की रक्षा तो करेंगे ही, पोषण वाला खाना भी दे पाएंगे। ऑर्गेनिक (जैविक) प्रोडक्ट से निर्मित भोजन में अधिक पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को बेहतर प्रतिरक्षा, स्वास्थ्य और पोषण प्रदान करते हैं।
ऑर्गेनिक रूप से उगाए जाने वाले खाद्य पदार्थ हानिकारक रासायनिक खाद्य और कीटनाशकों से मुक्त होते हैं। इनका स्वाद भी बेहतर होता है क्योंकि ये उत्पाद पोषित मिट्टी एवं स्वस्थ मजबूत पौधों से प्राप्त किया जाता है। ऐसे ही जैविक उत्पादों को एक जगह पर उललब्ध करवाने के लिए षहर में जैविक इंदौर सुपर मार्केट षुरू किया जा रहा है।
जैविक इंदौर का एकमात्र मकसद सभी तरह के जैविक खाद्य पदार्थोंको आमजन तक सहजता से पहुंचाना है। जैविक इंदौर पर मिलने वाले सभी उत्पाद पूर्णतः जैविक हैं जो किसानों से सीधे खरीदे जाते हैं। इसमें किसानों के उत्थान के लिए काम करने वाली संस्था समृद्ध किसान विकास समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
जैविक इंदौर सुपर मार्केट के शुभारंभ अवसर पर समृद्ध किसान विकास समिति के प्रेसिडेंट श्री महेश गेरवाल ने बताया कि – जैविक इंदौर को शुरू करने का उद्देश्य यही है कि सभी लोग अपने बच्चों और परिजनों को हानिकारक कीटनाशकों से बचाएं और अपने आहार से केमिकल को अलविदा कहें। लोगों को आसानी से ऑर्गेनिक फूड आसानी से मिले और किसान भी इसमें रूचि लें। समिति में शामिल सभी किसान एक सर्टिफाइड किसान हैं जो वास्तव में ऑर्गेनिक फूड दे रहे हैं।
जैविक इंदौर के जनरल मैनेजर उमेश पाटीदार ने कहा– सेहत के प्रति जागरुकता लाने और कुछ बेहतर करने की सोच के कारण हम जैविक इंदौर की शुरुआत कर पाए। जैविक इंदौर शहर का पहालएक्सक्लूसिव आर्गेनिक सुपर मार्केट है ऑर्गेनिक फूड की खरीदारी को आसान बनाएगा। जैविक इंदौर का मूल मन्त्र है “जैविक अपनाएं और स्वस्थ जीवन पाएं (Accept organic) (Accept healthy life)। जैविक इंदौर पर जैविक खाद्य पदार्थों की विस्तृत श्रृंखला मौजूद है। इसमें हर तरह के खड़े अनाज और उनका आटा, सब्जी, सभी तरह की दालें- चावल, मसाला, तेल, गाय का दूध एवं घी, फल, अल्कलाइन वॉटर, ऑर्गेनिक हेयर कलर एंड कॉस्मेटिक, रॉक साल्ट, शहद आदि शामिल है l


