- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सरकार के विशाल बाजार से जुड़ना चाहते है तो जेम पोर्टल से जुड़ें
वक्ताओं ने एमएसएमई उद्यमियों से कहा, एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश में गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस पर इंडस्ट्रीयल मोटिवेशनल केम्पेन प्रोग्राम
आज एसोसिएशन आॅफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के सभागृह में एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एमएसएमई विकास संस्थान, इंदौर, मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम द्वारा गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस का इंडस्ट्रीयल मोटिवेशनल केम्पेन का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन के मानद सचिव श्री सुनील व्यास जी ने अपने प्रारंभीक उद्बोधन मे उपस्थितों को बताया कि अगर आप सरकार के साथ बिजनेस करना चाहते हैं तो यह प्रोग्राम आपके लिए लाभदायक है. केंद्र सरकार ने सभी सरकारी विभागों को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस से जोड़ दिया है.
अब सरकारी विभाग अपने उपयोग लिए वस्तुओं और सेवाओं को ई-पोर्टल ळमड के जरिए खरीदेंगे. यानी सभी तरह की खरीदारी अॉनलाइन होगी. जो भी उद्यमी सरकार के साथ जुडकर अपना प्रोडक्ट बेचना चाहता है वे इस पोर्टल से जुड़कर सरकार के साथ बिजनेस कर सकते हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया जी ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि पूर्व में बिजनेस करना व मार्केट की खोज करना बहुत कठिन था लेकिन तकनीकी युग व समय के साथ व्यवस्थाएं बदलती जा रही है इसका उद्यमियों को लाभ लेना चाहिए।
माईक्रो एवं लघु उद्योगों के सामने माल बेचने के बाद पेमेंट मिलने की समस्याएं होती थी जिसके कारण उत्पादन@बिजनेस प्रभावित होता था सरकार के प्रयासों से इसमें अब ‘ानैः ‘ार्नैः सुधार हो रहा है।
एमएसएमई विकास संस्थान के प्रभारी निदेशक श्री डी. सी. साहू जी एवं सहायक निदेशक व प्रोग्राम समन्वयक श्री गौरव गोयल जी ने एमएसएमई मंत्रालय की योजनाएं एवं जेम पोर्टल से जुडे मुद्दो पर उद्यमियों से चर्चा की।

मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम भोपाल से पधारे स्टेट कॉर्डिनेटर श्री सुमित ‘ार्मा ने उद्यमियों को पावर पांईट प्रेजेन्टेशन एवं डेमों के माध्यम से बताया कि जेम पर कौन बिक्री कर सकता है- कोई भी विक्रेता जो उत्पादन करता है और उपयुक्त एवं प्रमाणित उत्पाद बेचता है, उसका जेम स्वागत करता है तथा उसका जेम पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना भी अपेक्षित है.
उदाहरण के तौर पर अगर आप कंप्यूटर बेचते हैं तो आप ळमड पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं. इसके बाद अगर भारत सरकार का कोई डिपार्टमेंट कंप्यूटर खरीदने के लिए टेंडर निकालता है तो आपको इसकी जानकारी दी जाएगी और आप इस टेंडर के लिए बोली लगा सकते हैं.
श्री ‘ार्मा जी ने उद्यमियों को जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में बताया कि जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान है. आवेदक को ळमड पर फॉर्म और अपना ब्यौरा भरना है और ळमड पर आईडी व पासवर्ड जनरेट करना है.
एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सरकार की किसी भी खरीद के टेंडर की जानकारी सेलर्स को एसएमएस और ई-मेल के जरिए दी जाती है. आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सरकारी कंपनियों में अपनी सर्विस भी दे सकते है। उद्यमियों ने प्रश्न रखे जिसका प्रतिउत्तर श्री ‘ार्मा जी ने दिया।
कार्यक्रम के अंत में आभार मानद सचिव श्री सुनील व्यास जी ने माना। 80 से अधिक प्रतिभागियों एवं उद्योगपतियों ने इस मोटिवेशनल कार्यक्रम में भाग लिया।


