- One ride 2026: final call to ride for the snow leopard
- वन राईड 2026: स्नो लेपर्ड के लिए राईड करने का अंतिम मौका
- AU Small Finance Bank appoints Anil Agarwal as Senior Executive Group Head – Commercial & Institutional Banking and Amol Padhye as Chief Risk Officer
- राघव जुयाल की एनर्जी ने ‘द पैराडाइज’ में उनके किरदार को ही बदल डाला
- Sun Neo announces ‘Jaan-e-Wafa’: Where destiny brings two hearts together, but identity, marriage and family expectations stand in their way.
टाइगर श्राफ की ‘हीरोपंती 2’- धमाकेदार पोस्टर और रिलीज डेट के साथ हुई घोषणा
साल 2014 में आई एक्शन फिल्म ‘हीरोपंती’ से टाइगर श्राफ ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साजिद नाडियाडवाला बैनर तले यह फिल्म हिट सुपर रही थी।
साजिद नाडियाडवाला ने ‘हीरोपंती 2’ की घोषणा की है, साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज किया है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे। यह धमाकेदार एक्शन फिल्म 16 जुलाई 2021 को रिलीज होने वाली है।
टाइगर फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे। फिल्म के पोस्टर्स से साफ है कि फिल्म में एक्शन का स्तर काफी ऊपर होने वाला है। साथ ही फिल्म की टैगलाइन है- ‘The World Wants Him Dead’..
टाइगर की बाकी फिल्मों की तरह हीरोपंती 2 भी एक्शन और स्टंट से भरपूर होगी |
साजिद नाडियाडवाला ने हीरोपंती से टाइगर और कृति सैनन को बॉलीवुड में इंट्रोड्यूस किया था। और अब इसके साथ एक और फैंचाइजी उनके नाम हो गई है।
हीरोपंती इस फिल्म में टाइगर और कृति सैनन की जोड़ी नजर आई थी.. और इन्हें काफी पसंद किया गया था। फिल्म में टाइगर के एक्शन ने सबका दिल जीत लिया था। और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
आज टाइगर बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्टर्स में माने जाते हैं। खासकर एक्शन के मामले में आने वाली फिल्में फिलहाल टाइगर की आने वाली फिल्मों में है- बागी 3 अगले हफ्ते यानि की 6 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है।


