- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रदेश में औद्योगिक क्रांति लाना है: मुख्यमंत्री कमलनाथ
मुख्यमंत्री ने किया आशा कॉन्फेक्शनरी का अवलोकन
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज सांवेर रोड स्थित आशा कॉन्फेक्शनरी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि जनता और उद्यमियों के सहयोग से प्रदेश में औद्योगिक क्रांति लाना है। यह हमारे लिये सौभाग्य की बात है कि हमारे प्रदेश में वन संसाधन, खनिज संसाधन और मानव संसाधन पर्याप्त है। इसलिये यहाँ पर सभी राज्यों के उद्योगपति उद्योग लगाने के लिये उत्सुक रहते हैं। इस प्रदेश में सांस्कृतिक विविधता है क्योंकि यह प्रदेश पाँच राज्यों से घिरा हुआ है, जिसके कारण यहाँ पर मानव संसाधन और तकनीकी विशेषज्ञों की कमी नहीं है।
उन्होंने कहा कि उद्योग के लिये जमीन, कच्चा माल, उद्यमी और पूँजी के अलावा इच्छाशक्ति की सख्त जरूरत होती है। इच्छाशक्ति से ही कोई भी व्यक्ति सफलता के शिखर पर पहुंच सकता है। प्रदेश में विशेषकर इंदौर और पीथमपुर में उद्यमियों ने रोजगार, वाणिज्य और उद्योग की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उद्योग लगाना तो आसान है मगर यातायात और विपणन उद्योगों के लिये सबसे बड़ी चुनौती है।
उन्होंने कहा कि आज मेरे द्वारा आशा कॉन्फेक्शनरी का अवलोकन किया गया। जहाँ पर अत्याधुनिक मशीनें लगायी गई हैं, जिन्हें देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ और इस उद्योग की सफलता के लिये मैं श्रीमती आशा दरयानी और उनके पुत्र श्री दीपक दरयानी को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि सफल उद्यमी दीपक दरयानी जी हमारे बेरोजगार नौजवानों को उद्योग लगाने के लिये प्रेरित, प्रशिक्षित और मार्गदर्शित करेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री बाला बच्चन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी, विधायक बुरहानपुर श्री सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया, विधायक देपालपुर श्री विशाल पटेल सहित अनेक उद्योगपति, गणमान्य नागरिक और आशा कॉन्फेक्शनरी के कर्मचारी मौजूद थे।


