- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रणति ने अपनी दिवंगत मां को समर्पित किया एक विशेष गीत
मां अपने आप में एक सम्पूर्ण शब्द है। हर मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा रखती है और अपने बच्चों की परवरिश बहुत ही अच्छी तरह से करना चाहती है। आज पुरे देश में यानि कि 10 मई 2020 को मदर्स डे मनाया जा रहा है।
एक ऐसा दिन, जिस दिन हम अपनी माँ को यह एहसास कराते है कि हमारी लाइफ में उनकी खास जगह है, और यह स्थान कोई नहीं ले सकता। आज के दिन का जश्न मनाने के लिए हम सभी की तरह, बॉलीवुड हस्तिया भी पीछे नहीं हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण कुछ कलाकार अचानक हुए लॉक डाउन के कारण अपने घर नहीं जा पाए हैं।
इस मदर्स डे पर “लव आज कल 2” की अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। और जब भी प्रणति अपने माँ को सबसे ज़्यादा याद करती है तो वो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है।
प्रणति अपनी माँ साधना राय के बारे में बात करते हुए कहती है, ” मेरा मानना है कि हर दिन माताओं का दिन होता है। और आज उनकी अनुपस्थिति मुझे महसूस हो रही है। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि मैं अपनी मां को बहुत याद करती हूं। वह बहुत ही दयालु महिला थी और सबसे प्यारी इंसान भी। उनके इसी स्वभाव के लिए उन्हें जाना जाता है। उन्होंने हमारे लिए पसंदीदा व्यंजन पकाने से लेकर हमारे पॉकेट मनी तक बहुत कुछ किया। उन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया, क्या मेरे लिए सही और क्या गलत है ?
वह मेरी एक अच्छी गुरु थी, मेरी मार्गदर्शक, और उन्होंने हमेशा मुझे खुश रखा। मुझे प्रोत्साहित किया, और मुझे एहसास दिलाया कि मैं उनके लिए कितनी खास हूँ । मैं कुछ सालों से घर से दूर रह रही हूँ लेकिन इस साल मैं अपने आप को बहुत दूर महसूस कर रही हूँ। मैं बस प्रकृति में इतनी सुंदर संरचना होने के लिए सभी माताओं को शुभकामनाएं देना चाहती हूँ। “
प्रणति राय प्रकाश का इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 2016 से लेकर फिल्म लव आज कल २ का सफर काफी रोमांचक रहा है। बहुत कम लोग होते है जिन्हे इतने जल्दी प्रसंशको का ढेर सारा प्यार मिलता है , उनमे से एक प्रणति है।
इसके साथ ही उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से डेब्यू किया, जिसमें जिमी शेरगिल और माही गिल ने अभिनय किया, जहां उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई। अभी वे “मनफोडगंज की बिन्नी” में प्रमुख भूमिका में नज़र आ रही हैं।


