- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन फॉलोवर्स का पड़ाव किया पार रैपर, मोर्रोकन हिप हॉप आर्टिस्ट को पछाड़ा।
अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपने पर्फोर्मंस से सभी के दिल में एक खास जगह बनायीं है। नोरा के डांस और परफॉर्मन्स के सभी कायल है । नोरा के फैंस सिर्फ़ भारत ही नहीं पूरे वर्ल्ड में है , उनके फैंस में बड़ो बूढ़ो से लेकर युवा और छोटे छोटे बच्चे भी है ।
कुछ महीने पहले ही नोरा ने पेरिस के ओलंपिया में, पिंक फ़्लॉइड, द बीटल्स, जेनेट जैक्सन, मैडोना और टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट की जगह परफॉर्म किया है। यह नोरा का पहला म्यूजिक कॉन्सर्ट था और उन्होंने “दिलबर”, “साकी साकी”, “कमरिया” और “एक तो कम ज़िंदगानी” जैसे सॉन्ग्स को गाया भी था ।
यह एक हॉउसफुल शो था, जिसमें भारत, मध्य पूर्व और मोरक्को के दर्शक आये हुए थे। तथा उनके नोरा ने अपने अल्बम से , अंग्रेजी सॉन्ग “पेपेटा” और “दिलबर” का अरबी संस्करण भी गाया था , नोरा का क्रेज़ इसी बात में समझ मे आता है कि नोरा ने फ्रेंच मांटेना जो की एक रैपर है उनको को इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है और वे आगे निकल आयी है।
देखा जाए तो दोनों नोरा और फ्रेंच मांटेना मोरक्को से आते है लेकिन फ्रेंच मांटेना एक अमरीकन रैपर हिप हॉप आर्टिस्ट भी है और दोनों भी विश्वस्तरीय कलाकार है और दोनों भी अपनी अपनी कला में माहिर है ।
कॉम्प्टीशन हर जगह है वही इंस्टाग्राम पर भी देखा गया कि नोरा ने फ्रेंच मांटेना को पछाड़ते हुए 13 मिलियन फॉलोवर्स का पल्ला पर कर लिया है । अब नोरा मोर्रोकन सेलेब्रिटीज़ में नंबर एक पर है तो वही मांटेना नंबर 2 पर खिसक गए है ।
नोरा कहती है ” मेरा इंस्टा परिवार मजबूत हर रोज़ बढ़ रहा है , मुझे इस बात का गर्व है कि यह ओर्गानिक हो रहा है ! दुनिया में सबसे अधिक फॉलो किया जाने वाला मोरक्कन कलाकार होना यह एक बड़ी उपलब्धि है! मेरे सभी फ़ॉलोअर्स और मेरे वफादार प्रशंसक आधार के लिए धन्यवाद! वे मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और उनके निरंतर समर्थन के लिए में बहुत आभारी हु !
नोरा ने हालही में टिक टॉक पर डेब्यू किया है और उन्होंने टिक टॉक पर भी बेहद कम समय मे 1 मिलियन फॉलोवर्स को पार किया है। यह सब को देखते हुए लगता है नोरा फतेही एक ग्लोबल स्टार बन गई है ।


