- मन की बात में जल संरक्षण को मिला प्रमुख स्थान, डॉ. ए.के. द्विवेदी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
- परीक्षा सुधार के साथ शिक्षा को भी रोजगारोन्मुखी बनाना होगा
- Madhuri Dixit in Dil To Pagal Hai to Sridevi in Mr. India: Actresses Who Delivered Memorable Rain Dance Sequences in Films
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर विशेषज्ञों ने बढ़ते साइलेंट लिवर डैमेज को लेकर दी चेतावनी, जागरूकता और बचाव पर दिया जोर
- Bhumi Satish Pednekkar Joins Rishab Shetty in The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj as the Fierce Warrior Queen Belawadi Mallamma
उर्वशी रौतेला COVID 19 सेनानियों के लिए आगे आईं, किया 5 करोड़ रुपये का दान
COVID-19 महामारी ने दुनिया को अपने घुटनों पर ला दिया है। केवल भारत जैसे विकासशील देश ही नहीं, यहाँ तक कि अमेरिका जैसे विकसित राष्ट्र भी उस गति के साथ संघर्ष कर रहे हैं जिस गति से घातक बीमारी फैल रही है।
यह स्पष्ट है कि चिकित्सा उपकरणों के अलावा , मास्क, सैनिटाइटर और कवरिंग सूट जैसे बुनियादी चीज़ो की कमी है जो डॉक्टरों को महामारी से लड़ने की आवश्यकता है।
हमारे मनोरंजन जगत ने लोगो को इस बीमारी के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक करने के अलावा उन्हें घर बैठे मनोरंजित करने के बेड़ा उठया है। इससे भी जरुरी हमारे फिल्म उद्योग के कई प्रसिद्ध व्यक्ति जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं, जिसमे शाहरुख़ खान , सलमान खान, आमिर खान ,अक्षय कुमार ,करीना कपूर आदि कई शामिल है।
इस राष्ट्रिय संकट से निपटने के लिए उपयोग में आने वाली जरुरी वस्तुओं के लिए सभी की तरफ से भारी मात्रा में प्रधान मंत्री रहत कोष में दान दिया गया है। बहुत सारे फंड रेसिंग कार्यक्रम के द्वारा मनोरंजन करके धन इक्कठा किया है , ताकि वह वैश्विक युद्ध की स्थिति में COVID 19 सेनानियों के काम आ सके।
हाल ही में बॉलीवुड में प्रसिद्ध दिवा उर्वशी रौतेला भी COVID 19 सेनानियों की मदद करने के लिए आगे आई। उन्होंने इस महामारी का सामना कर रहे क्राई फाउंडेशन और स्वदेश फाउंडेशन की मदद की। उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को अपने नृत्य मास्टरक्लास के बारे में जानकारी साझा की थी।
जिसका थीम उन्होंने रखा था जो लोग दिल से डांस सीखना चाहते है और अपना वजन कम करना चाहते है। इस सबके पीछे उर्वशी का इरादा बहुत ही नेक था उन्होंने इस ट्रेनिंग को निःशुल्क रखा। इस ट्रेनिंग में ज़ुम्बा, टबाटा , लैटिन नृत्य सिखाया गया।
उर्वशी यह निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराई , जिससे उन्होंने 18 करोड़ लोगों से जुड़कर 5 करोड़ की एक अच्छी खासी कमाई कर ली। जिसे उन्होंने सभी COVID 19 सेनानियों के लिए दान दिया है। जी हां , उन्होंने वह सारा पैसा क्राई फाउंडेशन और स्वदेश फाउंडेशन को दान कर दिया है , जो हमारे फ्रंट लाइन वर्कर के लिए अभी की स्थिति में काम कर रहे है।
उर्वशी इस साल दो मूवी में नज़र आने वाली थी लेकिन लॉक डाउन के चलते रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। नए रिलीज़ डेट का इंतज़ार है। उनकी पहली मूवी वर्जिन भानुप्रिया है जिसके कुछ गानों को रिलीज कर दिया गया है।
यह एक महिला प्रधान फ़िल्म है जो कि लड़कियों के ऊपर आधारित है। सूसी गणेशन द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार भी हैं। और दूसरी तमिल सुपरहिट फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की हिंदी रीमेक में दिखाई देने वाली है। अभी इस फिल्म का हिंदी नाम फ़ाइनल नहीं हुआ है।


