- मन की बात में जल संरक्षण को मिला प्रमुख स्थान, डॉ. ए.के. द्विवेदी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
- परीक्षा सुधार के साथ शिक्षा को भी रोजगारोन्मुखी बनाना होगा
- Madhuri Dixit in Dil To Pagal Hai to Sridevi in Mr. India: Actresses Who Delivered Memorable Rain Dance Sequences in Films
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर विशेषज्ञों ने बढ़ते साइलेंट लिवर डैमेज को लेकर दी चेतावनी, जागरूकता और बचाव पर दिया जोर
- Bhumi Satish Pednekkar Joins Rishab Shetty in The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj as the Fierce Warrior Queen Belawadi Mallamma
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम लाइव पर कार्तिक आर्यन की हिट सीरीज कोकी पूछेगा के बारे में बात की
करण जौहर ने हाल ही में अपने फैन्स और नेटिज़न्स के साथ जुड़ने के लिए इंस्टाग्राम लाइव का एक सेशन किया । इस लाइव के दौरान फिल्मकार और कार्तिक आर्यन के बीच एक उल्लासपूर्ण घटना बन गया। कार्तिक आर्यन जो अपनी बुद्धिमता और चार्म के लिए जाने जाते हैं उन्होंने लाइव के दरमयान कुछ कमेंट किये थे , उस के बाद ने फिल्म निर्माता करण जौहर ने कार्तिके की नई सीरीज के लिए कार्तिक की प्रशंसा की।
सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाले आर्यन को केजो की लाइव चैट पर कमेंट करते देखा गया। अभिनेता ने सबसे पहले करण के नए लुक पर एक कमेंट किया था, जहां उन्होंने करण के सफेद बालों को देखा था । कार्तिक ने कमेंट करते हुए कहा, भला आप के बाल मेरे दांतो से सफेद कैसे।
करण ने कार्तिक की प्रशंसा की और विशेष रूप से उनके शो के बारे में कहा, “कार्तिक मैं आपकी सीरीज से प्यार कर रहा हूं और मुझे आपकी माँ के साथ घर पर जो बातचीत करते हो वह बहुत पसंद है। इस तरह की प्रशंसा युवा अभिनेता के लिए एक बड़ी बात। खैर, हम सभी सहमत है कि प्रतिभाशाली सुपरस्टार अपनी हिट श्रृंखला के साथ एक शानदार काम कर रहा है।
जब निर्देशक साइन ऑफ कर रहे थे तो कार्तिक ने चैट में कुछ मज़ा करने का फैसला किया और चैट सेशन में एक कमेंट करते हुए कहा , ‘करण आप कृपया सभी को बताएं कि यह कोकी पूछेगा का पेड प्रमोशन नहीं था।’ इस पर करण जौहर जोर से हंस पड़े और कहा, “मैं पेड़ प्रमोशन नही करता और मुझे वास्तव में लगता है कि कार्तिक प्रतिभाशाली है और जो कर रहा है बढ़िया है। मैंने अभी वही कहा जो में कहना चाहता था।
करण जौहर और कार्तिक आर्यन पहली बार दोस्ताना 2 के लिए साथ आये है जहां कार्तिक को जान्हवी कपूर के साथ देखा जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए निश्चित रूप से सभी उत्साहित हैं और अब प्रेक्षक मनोरंजक और हंसी से भरपूर फ़िल्म को जल्द ही देखने का इंतजार कर रहे है।


