- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
इंदौर में कोविड पॉज़िटिव माँ ने जन्में जुड़वा बच्चे
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी बधाई
इंदौर. कोरोना संक्रमित 35 वर्षीय गीता (परिवर्तित नाम) की दृढ़ इच्छाशक्ति ने इस बीमारी से जूझ रहे हज़ारों-हजार व्यक्तियों के लिए उत्साह और विश्वास की ख़बर दी है कि इस बीमारी से लड़ा जा सकता है और जीता भी जा सकता है।
इंदौर के एमटीएच हॉस्पिटल में आज गीता ने दृढ़इच्छा शक्ति और शासकीय चिकित्सा तंत्र में विश्वास के रूप में जुड़वा बच्चों को जन्म देकर एक नयी कहानी सृजित की है।
दरअसल इस कोरोना काल में किसी कोरोना पॉज़िटिव माँ द्वारा जुड़वा बच्चों को जन्म देने की संभवत: यह देश में पहली घटना है। अस्पताल के प्रभारी डॉ. सुमित शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार गीता को कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने पर 10 मई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे साँस लेने में दिक़्क़त हो रही थी।
गर्भवती होने के कारण चिकित्सकों के लिए यह एक चुनौती थी। इंदौर कमिश्नर श्री आकाश त्रिपाठी ने 16 मई को इस अस्पताल में भर्ती कोरोना के हर एक मरीज को जाकर देखा था। गीता की जानकारी मिलने पर उन्होंने डॉक्टरों से इसका खास ध्यान रखने के लिये कहा था। अस्पताल में सात दिन तक पूरा ध्यान रखा जाकर गीता का इलाज किया गया।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा दवे ने बताया कि इस महिला को लेबर पेन आने के बाद आज उसने सामान्य प्रसव से इन जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील आर्य ने चेकअप के बाद दोनों बच्चों को एकदम स्वस्थ घोषित किया। गीता का स्वास्थ्य भी ठीक है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में इन जुड़वा बच्चों के जन्म पर बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने गीता को अनमोल घड़ी के सुखद पल की हार्दिक बधाई देते हुए स्नेह और आशीष के साथ दोनों बच्चों के दीर्घायु का आशीर्वाद दिया है।


