- ग्रामीण युवाओं के विदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए NABARD ने NSDC के सोशल स्टॉक एक्सचेंज निर्गम में ₹4 करोड़ का किया निवेश
- First Look Revealed: Kunal Kapoor Holds Nothing Back as Lord Indra Dev in Ramayana’s US Promo
- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
इंदौर के दो हॉस्पिटलों से 25 डिस्चार्ज किये गये मरीज
इंदौर पुलिस की संवेदनशील छबि, डिस्चार्ज हुये कोरोना मरीजों पर फूल बरसाकर किया अभिवादन
इंदौर. पुलिस जिनके हाथों में अक्सर लठ रहता है,उनके हाथों में अगर फूल हों तो यह एक आश्चर्य का विषय है। परंतु यह आश्चर्य आज इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में देखा, जब पुलिस के हाथों में लठ नहीं, बल्कि फूल थे।
यह फूल उन्होंने कोरोना की जंग को परास्त करने वाले योद्धाओं के लिये संजोये थे। अपनी संवदेनशील छबि का परिचय देते हुये इंदौर के बाणगंगा थाने के पुलिसकर्मियों ने यह अनूठी पहल की और कोरोना को परास्त कर स्वस्थ होकर घर जा रहे मरीजों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया और विदाई दी।
आज अरविंदो अस्पताल से 23 मरीजों को सफल उपचार के पश्चात डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा एमआरटीबी हॉस्पिटल से दो मरीज डिस्चार्ज किये गये। इन्हें मिलाकर आज कुल 25 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
एमआरटीबी से डिस्चार्ज हुये दो मरीजों ने कहा कि उन्हें अस्पताल में बहुत अच्छी सुविधायें एवं इलाज मिला, इसके लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान तथा कलेक्टर श्री मनीष सिंह का तहेदिल से शुक्रगुजार हैं। अस्पताल के चिकित्सक, नर्स एवं अन्य स्टॉफ का भी बहुत अच्छा सहयोग मिला। इन्हीं की बदोलत हम आज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं।
इसी तरह के कुछ विचार अरविंदो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुये मरीजों ने भी व्यक्त किये। उन्होंने भी मुख्यमंत्रीजी, संभागायुक्त,कलेक्टर एवं अन्य संबंधितों का आभार व्यक्त किया।
एमआरटीबी हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. सलिल भार्गव ने बताया कि कोरोना मरीजों का निरंतर सफल इलाज किया जा रहा है। कई मरीज 10 दिन में तो किसी को 20 से 24 दिन में पूर्ण स्वस्थ्य किया जा रहा है। पेशेंट की जरूरत के मान से निर्धारित मापदण्ड अनुसार ऑक्सीजन थैरेपी एवं प्रचलित विधियों द्वारा इलाज किया जा रहा है।


