- कारगिल विजय दिवस पर टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स का विशेष कार्यक्रम
- Shimmer Gowns to Lavender Ethnics: Triptii Dimri Serves a Blend of Traditional and Modern Fashion
- Pooja Hegde Shares Wholesome BTS Clicks with Thalapathy Vijay as Jana Nayagan Releases, Pens ‘One Last Time’
- Bhumi Satish Pednekkar Requests Sonam Wangchuk to End his Indefinite Fast, Says "Your concerns have resonated with people across the country, and we are beginning to see progress"
- प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस्ट बनने का सपना होगा पूरा
पैर के अंगूठे से पता चल जाएगा, आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ
भविष्य के बारे में जानने की उत्सुकता हर व्यक्ति के मन में होती है और वह किसी न किसी माध्यम से इस बारे में जानने का प्रयास सदैव करता रहता है। सामुद्रिक शास्त्र भी ज्योतिष की एक विधा है जिसमें शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट को देखकर व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जरूरी बातें बताई जाती हैं। आज हम आपको बताएंगे पैर के अंगूठे के बारे में। पैर के अंगूठे की बनावट को देखकर कैसे जान सकते हैं व्यक्ति के रुपये-पैसे और जीवन से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में।
पैर का अंगूठा और बगल वाली उंगली
यदि किसी के पैर का अंगूठा और उसके बगल वाली उंगली आपस में मिलती हों तो ऐसे लोगों को किस्मत से कुछ अच्छा नहीं मिलता। इन्हें अर्जित करने के लिए बहुत सारी मेहनत करनी पड़ती है। माना जाता है कि ऐसे लोगों का अधिकांश पैसा संतान के ऊपर खर्च हो जाता है। ऐसे लोग स्वयं अपने पैसे का आनंद नहीं उठा पाते।
ऐसे लोगों को मिलता है वैवाहिक जीवन का भरपूर सुख
अगर आपके पैर का अंगूठा और उसके बगल वाली उंगली एक समान लंबाई वाली हों तो ऐसे व्यक्ति के पास पैसा खूब रहता है। घर में किसी चीज की कमी नहीं होती। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन होता है बहुत ही सुखद। सगे संबंधियों से भी इन्हें सहयोग मिलता है।
अंगूठा लंबा हो तो
अगर किसी के पैर का अंगूठा उसके बगल वाली उंगली से लंबा हो तो ऐसे लोग काफी शांत स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग हर किसी के साथ प्यार से बात करते हैं। ऐसे लोगों से कोई भी अपनी बात आसानी से मनवा सकता है। कई बार इस वजह से ये लोग धोखा भी खा जाते हैं। अगर आपके पैर का अंगूठा भी ऐसा है तो आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी आपको अपनी बातों में फंसा सकता है।
ऐसी हो बनावट
अगर किसी के पैर का अंगूठा और उसके दोनों बगल वाली उंगलियां समान हों तो वो काफी मेहनती और शांत स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को किसी के साथ बहस करना या लड़ना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।
अमीर बनते हैं ऐसे लोग
पैर का अंगूठा और सभी उंगलियां बराबर हों तो ऐसा इंसान सामान्य जीवन नहीं जीता। ऐसे लोग बहुत फेमस या बड़े इंसान होते हैं। ये अपने जीवन में कुछ बड़ा करते हैं और बड़ा नाम कमाते हैं।
अंगूठे के पास वाली उंगली हो ऐसी तो
अगर किसी के पैर में अंगूठे के पास वाली उंगली बाकी सभी उंगलियों में सबसे लंबी हो तो ऐसे लोग खाली बिल्कुल भी नहीं बैठते। इन्हें सदैव किसी न किसी काम में उलझे रहना या फिर बिजी रहना सबसे पसंद आता है। ऐसे लोग अपने हाथ में अक्सर कोई न कोई काम लिए रहते हैं……!!


