- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेता करन आनंद ने अपने शूटिंग के दिनों को किया याद
इस समय पूरी दुनिया लॉकडाउन के अधीन है। जिसने हमें घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया है, ताकि कोरोनावायरस के प्रसार को कम करने में मदद मिल सकें। सब कुछ बंद हो गया है और हम यह भी नहीं जानते हैं कि चीजें कब वापस पटरी पर आएंगी।
मूवी थिएटर भी लॉकडाउन से बेहद प्रभावित हैं और हमें नहीं पता कि सब कुछ वास्तव में कब सामान्य होगा ? लगभग हर नई फिल्म की रिलीज़ को टाल दिया गया है। मनोरंजन जगत के अभिनेता काफ़ी समय से अपनी डेली शूट लाइफ से दूर है और अपने शूट के दिनों को बहुत याद कर रहे है।
कई अन्य बॉलीवुड सितारों की तरह, अभिनेता करन आनंद ने गुरुवार को कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने शूटिंग के दिनों को तारोताज़ करने की कोशिश की है। अभिनेता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल को अपडेट करते हुए 2018 में आई हॉर्रर फिल्म ‘लुप्त ‘के समय के कुछ पलों को हमसे साझा की।
प्रभुराज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लुप्त’ में करन आनंद ,जावेद जाफरी निकी अनेजा और विजय राज ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अभिनेता करन आनंद अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए कई बार पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।
एक्टर ने 3 अलग-अलग तस्वीरें लीं और कहा कि वह अपनी शूटिंग लाइफ को बहुत मिस कर रहे हैं। और जल्द से जल्द अपनी पुरानी लाइफ में वापस जाना चाहते है। यह तस्वीरें ‘लुप्त’ फिल्म की शूटिंग के समय की एक है।
इसके अलावा, करन आनंद ने अपने शूटिंग के दिनों के कुछ मस्ती भरे पल हमसे शेयर किए है ,जो हम नीचे दी हुई तस्वीरों में देख सकते है।
फ़िल्म ‘गुंडे’ से बॉलीवुड में अपने सफल करियर की शुरुआत करने वाले करन आनंद ने कई बॉलीवुड मूवी जैसे किक ,कैलेंडर गर्ल्स , बेबी शामिल हैं। फिल्म ‘किक’ में उनके द्वारा किए गए एक्शन दृश्यों की सराहना की गई थी। लेकिन उन्हें सही मायने में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली।
हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


