- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
इंदौर में कोरोना के 84 नए मरीज, 4 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना का कहर बढ़ रहा है. संक्रमितों और मरने वाले की संख्या तेजी से बढ़ रही है. गुरुवार को 84 नए पॉजीटिव मिले और संक्रमितों का आंकड़ा 3344 हो गया. चार मौत के साथ मृतकों की संख्या 126 हो गई है. वहीं बढ़ी ंसंख्या में स्वस्थ होकर मरीजों के घर लौटने का सिलसिला जारी रहा.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जडिय़ा द्वारा कल देर रत जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 1073 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 964 निगेटिव और 84 पॉजीटिव निकले. इसके बाद कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3344 हो गया. साथ ही 583 नये सैम्पल जांच के लिये मिले. वहीं चार मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 126 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 33477 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. जिनमें से कुल 3344 संक्रमित निकले. 118 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 1673 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1545 मरीजों का उपचार चल रहा है.
उधर, क्वारेंटाइन सेंटरों से 67 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 2884 संदेहियों को स्वस्थ होने पर क्वारंटाइन केंद्रों से छुट्टी दी गयी है.


