- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
इंदौर जिले में 21 और नये कंटेनमेंट एरिया घोषित
इंदौर. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनीष सिंह ने इंदौर जिले में पाए गए नए कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों के मद्देनजर आज 21 नये कंटेनमेंट एरिया घोषित किए हैं। इन कंटेनमेंट एरिया के लिए इंसीडेंट कमांडरों की नियुक्ति भी कर दी गई है।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार जिन क्षेत्रों को कंटनमेंट एरिया घोषित किया गया है उनमें बसंत विहार कॉलोनी, राम नग, राम बगीचा मंदिर, ईतवारिया बाजार, कंडिलपुरा, राबर्ट नर्सिंग होम, रोनक विला, शेखर पार्क, कटकोदा, टीचर्च कॉलोनी, पंचशील नगर लोहा मण्डी, मंगल मुर्ति कृष्णाजी नगर शामिल है।
इसी तरह बडोदियाखान, मुखर्जी नगर, सुख संपदा कॉलोनी, अम्बेडकर नगर, जोसेफ कान्वेंट बिजलपुर, देवी इंदिरा नगर, सिंधु नगर, जानकी नगर एक्सटेंशन तथा टस्टर्लिंग स्कायलाईन को भी कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।
संक्रमण की रोकथाम हेतु कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा एवं इस एरिया में अंदर आना एवं बाहर जाना भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा। कंटेनमेंट एरिया में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए दलों का गठन भी किया गया है।
समस्त दल कोरोना वायरस संदिग्ध केस की मानिटरिंग प्रतिदिन करेंगे, एवं कोरोना संक्रमण के संभावित लक्षण जैसे बुखार, खांसी, गले में दर्द एवं श्वास लेने में तकलीफ आदि लक्षण आने पर वरिष्ठों को सूचना देना सुनिश्चित करेंगे। कोविड-19 के सस्पेक्टेड केस की मानिटरिंग करेंगे। पॉजिटिव मरीजों के परिजन, निकट संपर्क को कोरेंटाइन कराना, उनका फॉलोअप लेना आदि कार्य भी दलों द्वारा किया जाएगा।


