- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में एक साथ अस्पताल से डिस्चार्ज किये 110 मरीज
इंदौर. इंदौर में आज एक बार फिर खुशियों का कारवाँ तेजी से आगे बढ़ा है। इंदौर में डिस्चार्ज हुये मरीजों की संख्या में बढ़ी वृद्धी हुई है। आज एक अस्पताल से एक साथ एक ही दिन में 110 मरीजों का कोरोना मुक्त करने के पश्चात डिस्चार्ज किया गया।
संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी ने बताया है कि इंदौर में मरीज़ों के सफल उपचार के पश्चात उन्हें स्वस्थ कर डिस्चार्ज करने का सिलसिला तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। दिन प्रतिदिन मरीजों को लगातार डिस्चार्ज किया जा रहा है। श्री त्रिपाठी ने डिस्चार्ज हुये सभी मरीजों को शुभकामनाएं दी हैं।
सोचा नहीं था की इतना अच्छा होगा इलाज
बताया गया कि अरविंदो अस्पताल से आज 110 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इनमें अधिकतर इंदौर जिले के है, इसके अलावा उज्जैन, मंदसौर और अन्य जिलों के मरीज भी शामिल है। अरविंदो अस्पताल से डिस्चार्ज हुई एक युवती ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुये कहा कि इतने अच्छे अस्पताल में, इतने अच्छे से इलाज होगा यह सोचा भी नहीं था।
बहुत अच्छी सुविधाएं मिली, बहुत अच्छा इलाज हुआ। इसके फलस्वरूप मैं पूरी तरह ठीक होकर घर जा रही हूं। मुझे बहुत खुशी हो रही है। हमारा नि:शुल्क इलाज हुआ, इसके लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद। इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुये डिस्चार्ज हुई एक और महिला ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया इस महिला ने संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी को भी धन्यवाद दिया।
प्रशंसा के लिये मेरे पास नहीं है शब्द
अरविंदो अस्पताल से डिस्चार्ज हुये एक मरीज ने कहा कि मैं इस अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होकर आया था, बेहतर इलाज एवं बेहतर सुविधाएं मिली। इसके फलस्वरूप मैं कोरोना निगेटिव होकर जा रहा हूं। मेरे पास प्रशंसा के लिये कोई शब्द नहीं है, मैं निशब्द हूं, सभी का धन्यवाद एवं सभी आभार। इसी तरह के विचार एक और युवा ने व्यक्त करते हुये कहा कि जिस तरह से हम पीड़ितों की जिन्होंने सेवा की है, ईश्वर उन्हें बहुत तरक्की दें। नि:शुल्क इलाज से गरीबों को बहुत फायदा मिला है।


