- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंडेक्स अस्पताल से 21 मरीजों को सफल उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया
3 साल की इशिता ने भी हराया कोरोना को
इंदौर. 2 जून मंगलवार को एक बार फिर से खुशियों का कारवाँ इंडेक्स अस्पताल से निकला। आज इंडेक्स हॉस्पिटल से एक साथ 21 मरीज़ों को सफल उपचार के पश्चात स्वस्थ कर अपने घर भेजा गया।
इस मौके पर इंडेक्स अस्पताल में मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री एन. के. त्रिपाठी जी, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. एस. एम. होलकर एवं मालवांचल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार श्री क्रिस्टोफर मौजूद थे.
उन्होंने स्वस्थ हुए मरीज़ों का तालियां बजा कर सम्मान किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी व भविष्य में कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से सावधान रहने की अपील की। 3 साल की नन्ही इशिता के साथ मरीज़ों ने इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, प्रबंधक आदि को धन्यवाद दिया।
उनका कहना था कि हमें अस्पताल में सभी सुविधाएं मिली। उचित इलाज हुआ। इसके फलस्वरूप स्वस्थ होकर आज हम अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि* यह सिलसिला लगातार 3 माह से सतत जारी है आज भी इंडेक्स अस्पताल से 21मरीज़ स्वस्थ हो कर घर लौटे इनके साथ ही इंडेक्स अस्पताल से 500 से भी अधिक मरीज़ स्वस्थ हो चुके है।
हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम को मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी मेहनत से हम ये सफलताएं प्राप्त कर पाए है। डॉक्टर्स और उनकी टीम अपने घर व परिवार को छोड़ कर पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे है साथ ही मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ स्पेशल डाइट व सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवा रहे है जिससे मरीज़ इस गंभीर बीमारी को हराने में सफल हो रहे है।
*इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया* इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन मरीज़ों को सटीक इलाज के साथ साथ मानसिक स्तर पर मजबूत भी बनाता है जिस से मरीज़ों को कोरोना से लड़ने का साहस मिले एवं अस्पताल में प्रतिदिन योग क्रियाए भी कराई जाती है जिस से उनकी इम्युनिटी में सुधार आ रहा है।


