- A Genelia Deshmukh Playlist: Songs We Still Remember - From Kahin To Hogi Woh from Jaane Tu..Ya Jaane Na to the Upcoming Do Din Ki Zindagi from Gunmaaster G9
- यूनिक हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक रिसर्च को लगातार दूसरे साल मिला गोल्ड मेडल, जरूरतमंद बच्चों का नि:शुल्क इलाज बना मिसाल
- इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू
- इंडिया आईटीएमई 2026 वैश्विक वस्त्र उद्योग को एक सशक्त मंच पर जोड़ने के लिए तैयार है।
- EBG Group ने Tarzan Jungle Cafe के साथ भारत के अनुभव-आधारित डाइनिंग बाजार में अवसर पहचाना, देशभर में 100 स्थानों का लक्ष्य
अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ाया, 19 लाख की शराब जब्त
इंदौर. अनलॉक-1 के बाद शराब माफिया सक्रिय हो गए है. इसी सिलसिले में अवैध देशी शराब की खेप के परिवहन के दौरान घेराबंदी कर क्राइम ब्रान्च ने 720 पेटी देशी शराब से भरा ट्रक पकड़ा. जप्त शराब की कीमत अनुमानित 19 लाख रुपये आँकी गई. बड़वानी से भोपाल ले जाई जा रही थी अबैध शराब, सूचना मिलने पर रास्ते मे नाकाबंदी कर पकड़ा. क्राईम ब्राँच इंदौर व थाना राउ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया. अन्य आरोपियों के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है.
उल्लेखनीय है कि आईजी विवेक शर्मा द्वारा इन्दौर जोन में शराब माफियाओं पर लॉकडाउन के दौरान अवैध रुप से शराब बेचने व परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की निर्देश दिए थे. इस पर डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने कार्रवाई के लिए एसपी मुख्यालय सूरज वर्मा के निर्देशन में क्राइम ब्रान्च को कार्यवाही हेतु लगाया गया था. शराब माफियाओं तथा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीमों को लगाया गया.
इस बीच क्राइम ब्रांच की टीम को तो थाना राउ क्षेत्र अंतर्गत महू से भोपाल जाने वाले बायपास रोड पर अवैध शराब परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना की तस्दीक करते थाना राउ क्षेत्र मे गोल चौराहे के पास थाना क्राईम ब्रांच व थाना राउ की टीम व्दारा नाकाबंदी व घेराबंदी कर अवैध शराब से भरा ट्रक अशोक लिलेंड ट्रक नंबर एमएच18-एए-0213 पकड़ा जिसके चालक आरोपी ट्रक ड्रायवर अली उर्फ आशिक मंसुरी पिता मंसूर मसूरी निवासी ग्राम अंजड जिला बडवानी को हिरासत में लिया गया.
ट्रक के कागजात व ले जाई जाने वाली शराब के दस्तावेज मांगने पर आरोपी चालक नहीं बता पाया. ट्रक की तलाशी लेने पर अवैध रूप से भरी हुई कुल 720 पेटी अवैध शराब (590 पेटी देशी प्लेन शराब एवं 130 पेटी देशी मसाला) अनुमानित कीमत 19 लाख रूपए जब्त की गई. साथ ही ट्रक को भी जप्त किया गया.
शराब पर लगा खरगोन का स्टीकर
आरोपी ट्रक डायवर अली उर्फ आशिक मंसुरी ने बताया कि अंजड जिला बड़वानी के ट्रक मालिक रफिक व्दारा उक्त ट्रक उसक भोपाल ले जाने हेतु दिया गया था उसे उसमे क्या भरा है इस संबध मे उसे कोई जानकारी नहीं थी. मौके से गिरफ्तार आरोपी अली उर्फ आशिक मंसुरी के विरूध्द राऊ थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है. ट्रक से जप्त अवैध शराब में बडवाह जिला खरगोन का स्टीकर लगा हुआ मिला. इस पर लिखे बेच नंबर से शराब ठेकेदार के संबध मे जानकारी का पता लगाया जा रहा है. अवैध शराब तस्करी से संबंधित अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ एवं जाँच की जा रही है.


