- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
इंदौर में 57 नए मरीज मिले, तीन मौत
इंदौर. शहर में नए कोरोना पॉजीटिव मरीजों के मिलने और मौतों का सिलसिला जारी है. 57 नये मरीज मिलने के साथ ही कुल आकंड़ा 4191 हो गया. 3 मौतों के साथ मृतकों की संख्या 185 हो गई. कई मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2266 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2191 निगेटिव और 57 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 7 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 11 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 4191 हो गया. वहीं 3 मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 185 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 65402 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 4191 संक्रमित निकले. इनमें से 185 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 83 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 3131 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 875 मरीजों का उपचार चल रहा है.
उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से 13 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. क्वारेंटाइन सेंटरों से अब तक कुल 4230 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


