- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव एवं उपाय
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

इस ग्रहण का समय 21 जून को सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 02 बजकर 2 मिनट तक है | यह ग्रहण मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लग रहा है इसलिए मिथुन वालों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा।
मेष राशि – से पराक्रम भाव में वाला ये सूर्य ग्रहण आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। आत्मविश्वास के साथ कार्य करे उन्नति होगी।
वृषभ राशि- से धनभाव में पड़ने वाला ये सूर्य ग्रहण पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति दे सकता है।
मिथुन राशि – ग्रहण सर्वाधिक कष्ट कारक सिद्ध हो सकता है| किसी भी तरह के व्यवसाय या आर्थिक गतिविधियो में काफी सोच समझकर कर निर्णय ले।
कर्क राशि- से व्यय भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण आपके लिए स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। नकारात्मकता से बचे |
सिंह राशि – से लाभ भाव में पड़ने वाला ग्रहण भाग्योदय से नए अवसर प्राप्त होंगे l
कन्या राशि – से दशम भाव में पड़ने वाला ग्रहण वाणी ,व्यहवार द्वारा रिश्तों में कड़वाहट आने से बचे । नौकरी में भी स्थान परिवर्तन की संभावना है।
तुला राशि – से भाग्य भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न करा सकता है। पिता का दीपक, घी, इत्र का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि – से अष्टम भाव में पड़ने वाला यह ग्रहण स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होगा l
धनु राशि – से सप्तम भाव में पड़ने वाले इस ग्रहण के कारण दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती हैl
मकर राशि – से छठे भाव में पड़ने वाला सूर्य ग्रहण मिलाजुला फल देगा। ऋण, रोग और शत्रु आपको तंग कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखे |
कुंभ राशि – से पंचम भाव में पड़ने वाला यह ग्रहण संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है।
मीन राशि – राशि से चतुर्थभाव में पड़ने वाला यह ग्रहण आपको पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति देगा


