- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
सांसद शंकर लालवानी ने किया मोदी और शिवराज की तस्वीर वाले मास्क का वितरण
कोरोना से बचाव को प्राथमिकता बताया
सांसद शंकर लालवानी ने आज राजवाड़ा पर मोदी और शिवराज की तस्वीरों वाले मास्क का वितरण किया इन मास्क को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था।
सांसद लालवानी कोरोना के मोर्चे पर लगातार सक्रिय है। सांसद ने आज नवाचार करते हुए मास्क बांटे जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फ़ोटो बने थे।
सांसद ने कहा कि ‘कोरोना से बचाव के लिए मुंह ढांकना बेहद ज़रुरी है। इसलिए आज करीब 10,000 मास्क ज़रुरतमंदों को बांटे हैं। जागरुकता से ही हम कोरोना को काबू में कर सकते हैं।’

इन मास्क का वितरण पवन शर्मा और मित्रों द्वारा किया गया। लोगों में तस्वीरों वाले मास्क को लेने में काफी दिलचस्पी दिखाई थी। अब जब शहर पूरा खुल गया है ऐसे में मास्क पहनना ज़रुरी हो गया है और तस्वीरों वाले मास्क से लोगों में जागरुकता बढ़ेगी।


